By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
OMG! जंगली हाथी के हमले में चली गई महिला की जान, दो अस्पताल में भर्ती
Hathi Ka Hamla: बताया जा रहा है कि पीड़िता एक मंदिर में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद गांव लौट रही थी कि तभी एक हाथी ने उस पर हमला कर दिया.
Hathi Ka Hamla: वाइल्ड एनिमल्स के अटैक से जुड़ी खबरें आए दिन देश भर से सामने आती रहती हैं. कभी तेंदुए का अटैक तो कभी हाथी का हमला देखने को मिलता है.अब महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक जंगली हाथी के हमले में 55 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य महिलाएं घायल हो गईं. एक वन अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार रात भामरागढ़ वन क्षेत्र के हिदुर गांव में हुई. उन्होंने बताया कि पीड़िता एक मंदिर में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद गांव लौट रही थी कि तभी एक हाथी ने उस पर हमला कर दिया.
हाथी का किसान पर हमला
अधिकारी ने बताया कि हमले में राजे हलामी की मौत हो गई और दो अन्य महिलाएं घायल हो गईं. उन्होंने कहा कि घायलों का चंद्रपुर के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. इसी महीने तेलंगाना से भी हाथी के हमले से जुड़ी खबर सामने आई थी. तेलंगाना के कुमारम भीम आसिफाबाद जिले में जंगली हाथी ने एक किसान को कुचलकर मार डाला था. यह जानकारी अधिकारियों ने दी थी.
महाराष्ट्र में घुसे झुंड से अलग हुए हाथी ने तेलंगाना में प्रवेश कर कौथला मंडल के बुरेपल्ले गांव में अपने खेत में काम कर रहे एक किसान पर हमला कर दिया था. 45 वर्षीय किसान अल्लूरी शंकर की मौके पर ही मौत हो गई थी. गांव में हाथी की मौजूदगी से इलाके के लोगों में अफरा-तफरी मच गई थी. गौरतलब है कि मार्च के महीने में तमिलनाडु के इरोड जिले के सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व (एसटीआर) में एक जंगली हाथी ने 65 साल के एक किसान को कुचल कर मार डाला था. (इनपुट्स एजेंसी)
Also Read:
-
Funny Video Today: सपेरा लेकर नाराज पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा शख्स, दरवाजे पर ही बजवाने लगा बीन | देखें वीडियो
-
Dulhan Ka Video: ससुराल में पहले दिन ही दुल्हन ने दिखा दिए तेवर, जिसने भी देखा हिल गया | देखें वीडियो
-
Shadi Ka Video: बिना तामझाम की शादी ने जीता लोगों का दिल, देखकर नजरें नहीं हटा पाएंगे आज | देखें वीडियो
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें