Wild Animal News: जंगल में अचानक करंट की चपेट में आ गए हाथी, शावक समेत तीन की मौत

Hathi Ka Hamla: प्राथमिक जांच से पता चला है कि शुक्रवार देर रात छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल की 11 केवी लाईन के संपर्क में आने से तीनों हाथियों की मौत हुई है.

Published date india.com Updated: October 26, 2024 2:51 PM IST
Hathi Ka Hamla

Hathi Ka Hamla: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में करंट लगने से एक शावक समेत तीन हाथियों की मौत हो गई है. वन विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जिले के तमनार क्षेत्र में करंट लगने से एक शावक समेत तीन हाथियों की मौत हो गई. रायगढ़ वनमंडल की वनमंडल अधिकारी स्टाईलो मंडावी ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि शुक्रवार देर रात छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल की 11 केवी लाईन के संपर्क में आने से तीनों हाथियों की मौत हुई है.

तीन हाथियों की मौत

मंडावी ने बताया कि यह घटना तमनार वन परिक्षेत्र में चुहकीमार के जंगल में हुआ है. उनके अनुसार मृत हाथियों में एक मादा हाथी, एक युवा हाथी और एक शावक शामिल है. उन्होंने बताया कि जंगल में हाथियों के शव होने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग के दल को घटनास्थल पर भेजा गया था और आज सुबह दल ने हाथियों के शव बरामद किये. उनके अनुसार जंगल में ही शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है.

करंट लगने से हुआ हादसा

अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी. राज्य के उत्तर क्षेत्र सरगुजा और बिलासपुर संभागों के जंगल में जंगली हाथी विचरण करते हैं. राज्य में इससे पहले भी करंट लगने से हाथियों की मौत की घटनाएं हो चुकी हैं. (इनपुट्स एजेंसी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.