By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
OMG! खेत में काम कर रहे किसान पर जंगली हाथी का हमला, कुचलकर मार डाला
Hathi Ka Hamla: बताया जा रहा है कि झुंड से अलग हुए हाथी ने खेत में काम कर रहे एक किसान पर हमला कर उसे मार डाला.
Hathi Ka Hamla: तेलंगाना के कुमारम भीम आसिफाबाद जिले में बुधवार को जंगली हाथी ने एक किसान को कुचलकर मार डाला. यह जानकारी अधिकारियों ने दी. छत्तीसगढ़ से पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में घुसे झुंड से अलग हुए हाथी ने तेलंगाना में प्रवेश कर कौथला मंडल के बुरेपल्ले गांव में अपने खेत में काम कर रहे एक किसान पर हमला कर दिया. 45 वर्षीय किसान अल्लूरी शंकर की मौके पर ही मौत हो गई. गांव में हाथी की मौजूदगी से इलाके के लोगों में अफरा-तफरी मच गई.
हाथी ने किसान को मारा
तेलंगाना के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन्यजीव वार्डन मोहन परगाईन के मुताबिक, यह नर हाथी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के रास्ते छत्तीसगढ़ में दाखिल हुआ. एक झुंड का हिस्सा जो दो दिन पहले गढ़चिरौली जंगल में घुस गया था, हाथी उससे अलग हो गया और प्राणहिता नदी को पार करने के बाद तेलंगाना के गांव में प्रवेश कर गया. उन्होंने कहा कि फील्ड स्टाफ बिछुड़े हाथी को झुंड से मिलवाने की कोशिश कर रहे हैं.
परिवार को 10 लाख का मुआवजा
उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वे इस हाथी के करीब जाने का जोखिम न उठाएं. वन अधिकारियों की टीमें सुरक्षित दूरी से हाथी की गतिविधि पर नजर रख रही हैं और उसे भगाने की कोशिश कर रही हैं. इस बीच, वन विभाग ने मृत किसान के परिवार के लिए 10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है. बीते महीने तमिलनाडु के सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व (एसटीआर) में भी एक जंगली हाथी ने एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला था. मृतक की पहचान मथिया (74) के रूप में हुई थी. (इनपुट्स एजेंसी)
Also Read:
-
लोगों को कर्जे से निकालने का वादा कर खुद लूट लेते थे पैसे, पति-पत्नी ने 1500 लोगों को बनाया शिकार, ऐसे पकड़े गए
-
बहू को जिताने के लिए अमेरिका से ‘फ्लाइट’ लेकर आए ससूर, सरपंच चुनाव की कहानी ने हर किसी को हैरान कर दिया!
-
इस राज्य में मिल रही है सबसे सस्ती EV कार, रोड और रजिस्ट्रेशन टैक्स पर 100% डिस्काउंट, जानें डील पर बचा लेंगे कितना पैसा?
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें