Hathi Ka Hamla: हाथी को डराने के लिए बुजुर्ग ने फोड़े पटाखे, तभी जानवर ने कुचलकर मार डाला

Hathi Ka Hamla: वयस्क हाथी को परिसर में प्रवेश करते देखा और उसे डराने के लिए उन्होंने पटाखे फोड़े, हालांकि हाथी ने व्यक्ति पर हमला कर दिया और उसे कुचलकर मौके पर ही मार डाला.

Published date india.com Published: March 12, 2024 2:28 PM IST
Hathi Ka Hamla

Hathi Ka Hamla: तमिलनाडु के सत्यमंगलम बाघ अभयारण्य में मंगलवार सुबह एक जंगली हाथी ने 74 वर्षीय एक व्यक्ति को कुचल कर मार डाला. वन अधिकारियों ने यह जानकारी दी. सत्यमंगलम बाघ अभयारण्य (एसटीआर) के भीतर स्थित थलावाडी वन क्षेत्र में दिगिनराई के ग्रामीणों के अनुसार, गीरहल्ली इलाके के मथिया (74) सोमवार की रात एक निजी परिसर के चौकीदार के रूप में ड्यूटी के लिए गए थे ताकि जंगली जानवरों के प्रवेश को रोका जा सके.

जंगली हाथी ने शख्स को मार डाला

वन अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह उन्होंने एक वयस्क हाथी को परिसर में प्रवेश करते देखा और उसे डराने के लिए उन्होंने पटाखे फोड़े, हालांकि हाथी ने व्यक्ति पर हमला कर दिया और उसे कुचलकर मौके पर ही मार डाला. हाथी के चिंघाड़ने और मथिया के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने मथिया को बेहोश पाया. उन्होंने तुरंत वन अधिकारियों से संपर्क किया और वन अधिकारी मौके पर पहुंचे.

डराने की कोशिश पड़ी भारी

स्थानीय लोगों के अनुसार, एक जंगली हाथी खेत में घुस आया. मथिया ने पटाखे फोड़कर उसे डराने की कोशिश की. हालांकि, हाथी आगे आया और उसे कुचलकर मार डाला. हाथी कुछ देर तक घटनास्थल पर ही खड़ा रहा, जिसके चलते स्थानीय लोग मथिया को तुरंत अस्पताल नहीं ले जा सके. बाद में वन अधिकारी मौके पर पहुंचे और हाथी के वहां से चले जाने के बाद शव को हटाया. इससे पहले केरल के इडुक्की जिले के मुन्नार में एक जंगली हाथी ने 46 वर्षीय ऑटो-रिक्शा चालक की जान ले ली थी. (इनपुट्स एजेंसी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.