Hathi Ka Video: वाइल्ड एनिमल से जुड़े नजारे सोशल मीडिया पर खूब देखने को मिलते हैं. इनमें ज्यादातर जानवरों के बीच फाइट ही नजर आती है. मगर कई बार उनके बीच इमोशनल बॉन्ड भी दिख ही जाता है. फिलहाल ऐसा वीडियो सामने आया है जिस पर किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है. नजारा हाथी और बाघ से जुड़ा हुआ है. अक्सर बाघ औ हाथी की भिड़ंत के बारे में ही हमें सुनने को मिलता है. मगर इस बार हाथी ने एक खतरनाक बाघ की जान बचाई. अगर समय पर हाथी नहीं पहुंचता तो हो सकता था कि बाघ की जान चली जाती.
हाथी ने बाघ की बचाई जान
ध्यान खींच रहे वीडियो में देख सकते हैं कि जंगल में बाढ़ का पानी घुस गया है. पानी का प्रवाह काफी तेज है. एक बाघ पानी के बहाव में फंसा हुआ है. वो जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है. तभी हाथी की नजर उस पर पड़ जाती है. वो पास जाता है और बाघ को अपनी पीठ पर आने का इशारा करता है. बाघ भी झट से उसकी पीठ पर सवार हो जाता है. हाथी धीरे-धीरे कदमों से फिर बाढ़ के पानी से बाहर निकलना शुरू कर देता है. मालूम होता है कि उसने बाघ को किसी सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया होगा.
एक्स पर यहां देखिए वीडियो:
A rare and touching incident was captured during flash floods in Sumatra. The video shows a Sumatran elephant attempting to rescue a tiger swept away by the strong current. This rare moment immediately went viral on Indonesian social media. pic.twitter.com/sASd6IsJf6
आमतौर पर इन दोनों जानवरों में भिड़ंत की खबर देखने को मिलती है. मगर जब मुसीबत पड़ी तो दोनों ने गजब दोस्ती की मिसाल पेश की. यह नजारा इंडोनेशिया के सुमात्रा का बताया जा रहा है. वीडियो को एक्स पर @AkshayKSamal नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. साथ ही लिखा गया है: “सुमात्रा में अचानक आई बाढ़ के दौरान एक अनोखी और दिल को छू लेने वाली घटना कैप्चर हुई. वीडियो में एक हाथी तेज बहाव में बह गए एक बाघ को बचाने की कोशिश करता हुआ दिख रहा है. यह अनोखा पल तुरंत इंडोनेशियाई सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.” बता दें कि चंद सेकेंड के इस वीडियो को मिलियन में व्यूज मिल चुके हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.