Hathi Ka Video: हाथी ने चलती बस पर कर दिया अटैक, फिर जो दिखा यकीन नहीं होगा | देखें वीडियो

Hathi Ka Video: वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह एक विशालकाय हाथी अचानक बस पर हमला बोल देता है. आगे का सीन दहलाकर रख देगा.

Published date india.com Updated: April 14, 2025 10:12 AM IST
Hathi Ka Video

Hathi Ka Video: आजकल सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक हैरान कर देने वाले वीडियो सामने आते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें एक हाथी का खौफनाक और हैरतअंगेज रूप देखने को मिला. वीडियो में एक हाथी सड़क पर चलते हुए नजर आता है, जहां सामने से एक भीड़ भरी बस आती है. बस में सवार यात्री जैसे ही हाथी को देखते हैं, माहौल में घबराहट फैल जाती है. यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है और लोग इसे देखकर चौंक रहे हैं. अंत में हाथी ने जो किया वो वाकई दहलाकर रख देगा.

बस पर हाथी का हमला

वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि हाथी शांत दिखने के बाद अचानक उग्र हो जाता है और बस की तरफ दौड़ लगाता है. कुछ ही पलों में वह बस पर चढ़ने की कोशिश करता है. वह अपने अगले पैर बस पर टिका देता है और आधा शरीर बस पर लटकने लगता है. इस नजारे को देखकर बस में बैठे यात्री घबरा जाते हैं और अंदर अफरा-तफरी मच जाती है. कुछ लोग खिड़कियों से बाहर झांकते हैं, तो कुछ अंदर ही डर के मारे चिल्लाने लगते हैं. सड़क के किनारे मौजूद लोग भी दूर से इस दृश्य को देखकर हैरान रह जाते हैं और कुछ मोबाइल से इसका वीडियो बनाने लगते हैं.

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो को:

View this post on Instagram

A post shared by Tilak Sarmah (@tilureacts)

देखकर हिल गए लोग

वीडियो में दिखाया गया सीन एकदम अविश्वसनीय लगता हैं कि यह एआई द्वारा बनाया गया है प्रतीत होता है. वीडियो में हाथी की हरकतें, उसकी बस पर चढ़ने की चाल और यात्रियों की प्रतिक्रियाएं ये बिल्कुल भी सामान्य नहीं लगता है. वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने कमेंट किया कि यह संभवतः एनिमेटेड या एआई जनरेटेड वीडियो है, जिसे सिर्फ मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया है. वीडियो की पुष्टि india.com बिल्कुल भी नही करता है. खबर को सिर्फ वायरल वीडियो के आधार पर तैयार किया गया है. इसे tilureacts नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.