Hathi Ka Video Elephant Ka Video Pakistan Ka Video Kaavan Hathi Ka Video Google Trends Elephant Kaavan In Bad Situation In Pakistan Then Miracle Happened In Cambodia Watch This Viral Video
Hathi Ka Video: पाकिस्तान के जू में बहुत ही खराब हो गई इस हाथी की हालत, उसके बाद जो हुआ चमत्कार ही कहेंगे आप- देखें वीडियो
Hathi Ka Video: इस हाथी का नाम कावन है और श्रीलंका ने इसे पाकिस्तान को गिफ्ट किया था. लेकिन यहां जू में उसकी हालत बहुत ही खराब हो गई थी.
Hathi Ka Video: अकेलापन किसी के लिए खतरनाक साबित होता है. फिर चाहे वो इंसान हो या जानवर. शुरुआत में तो पता नहीं चलता लेकिन धीरे-धीरे अकेलापन मानसिक बीमारी की ओर लेकर चला जाता है. अभी इसी से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है जो एक हाथी की है. इस हाथी का नाम कावन है और ये लंबे समय तक पाकिस्तान के इस्लामाबाद के एक जू में बंद था. चिड़िया घर में रहने के दौरान हाथी मानसिक रूप से काफी परेशान था. हालांकि, अब उसकी जगह बदलते ही वो पूरी तरह से फिट हो गया है और खूब मजे कर रहा है. बता दें कि कावन नाम के इस हाथी को पाकिस्तान के जू से निकालकर कंबोडिया लाया गया है.
पाकिस्तान के जू में बंद था हाथी
कावन नाम का ये हाथी लंबे समय से पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित एक चिड़िया घर में बंद. यहां उसकी हालत काफी दयनीय हो गई थी. यहां वो ऐसे अकेलेपन में फंस गया कि धीरे-धीरे मानसिक तौर पर बीमार रहने लगा. हाथी पहले की अपेक्षा काफी सुस्त सा रहने लगा. बाद में उसकी खराब हालत को देखकर उसे कंबोडिया लाया गया और यहां उसे एक तरह से नई जिंदगी मिल गई. कंबोडिया में अब कावन हाथी खूब मजे के साथ रह रहा है. उसकी कई तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
साल 1985 में कावन नाम के हाथी को श्रीलंका ने पाकिस्तान को गिफ्ट किया था. इसकी उम्र करीब 37 साल की है लेकिन साल 2012 में कावन की पार्टनर सहेली की मौत हो गई और यही से उसकी खराब स्थिति की शुरुआत हो गई. अपने पार्टनर को खो देने का गम हाथी पर इस कदर हाथी हो गया कि वो काफी उदास और सुस्त रहने लगा. हाथी न ही ठीक से खाता था और न ही ठीक से सोता था. जिस चिड़ियाघर में वो बंद था वहां वो अकेला एशियन हाथी बचा हुआ था. धीरे-धीरे उसकी मानसिक हालत भी खराब होने लगी थी.
पशु प्रेमियों के अभियान का असर
कावन नाम के इस हाथी का खराब हालत को देख पशु प्रेमियों ने उसे ठीक करने का अभियान चलाया. और ये उन्हीं का असर है कि हाथी को पाकिस्तान के चिड़ियाघर से निकालकर कंबोडिया भेजा गया. यहां आते ही हाथी को नई जिंदगी मिल गई. अब वो सही से खा भी रहा है और मस्ती भी कर रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.