Hathi Ka Video: हाथी को अकड़ दिखा रहा था शेर, अगले ही सेकेंड निकल गई सारी हेकड़ी | देखें वीडियो

Hathi Ka Video: सोशल मीडिया पर हाथी और शेर से जुड़ा यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे देखकर नेटिजन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.

Published date india.com Published: August 22, 2025 2:14 PM IST
Hathi Ka Video

Hathi Ka Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जंगल के दो सबसे ताकतवर जानवर हाथी और शेर आमने-सामने दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ हाथी जंगल के रास्ते से गुजर रहे होते हैं, तभी रास्ते में एक शेर आराम कर रहा होता है. जैसे ही हाथियों में से एक की नजर शेर पर पड़ती है, वह गुस्से में आ जाता है और उसकी ओर बढ़ता है. शेर पहले तो खतरे को भांपते हुए वहां से हट जाता है, लेकिन अगली ही पल वह रुककर अकड़ दिखाने लगता है.

हाथी के डर से भागा शेर

वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि शेर को अपनी ताकत पर काफी घमंड होता है और शायद इसी वजह से वह पलटकर हाथी की ओर घूरता है, जैसे उसे चुनौती दे रहा हो. लेकिन हाथी भी कोई कमजोर नहीं था. उसने शेर की इस हरकत को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया और तुरंत रौद्र रूप धारण कर लिया. हाथी ने शेर की ओर तेजी से दौड़ लगाई, जिससे जंगल का माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया. जैसे ही शेर ने हाथी के इस गुस्से को देखा, वह समझ गया कि आगे रुकना खतरे से खाली नहीं है और दौड़ता हुआ वहां से भाग निकला.

यूट्यूब पर यहां देखिए वीडियो को:

जंगल में दिखा गजब नजारा

इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. इसे लाखों बार देखा जा चुका है और हजारों लोगों ने इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. लोग इसे जंगल का पॉवर शो बता रहे हैं, जहां दो ताकतवर जानवर अपनी-अपनी हद में रहते हैं. कई यूजर्स ने कहा कि हाथी का यह रूप देखकर यह सीख मिलती है कि शांत दिखने वाला प्राणी भी अगर गुस्से में आ जाए तो सबसे खतरनाक हो सकता है. इसे Maasai Sightings नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.