Hathi Ka Video: गाइड ने एक इशारे पर गुस्सैल हाथी को कर दिया शांत, बाल-बाल बचे टूरिस्ट | देखें वीडियो

Hathi Ka Video: इसमें देखा जा सकता है कि किस तरह एक गुस्सैल हाथी जंगल घूमने गए लोगों पर हमला बोल देता है. तभी गाइड ने जो किया वो देखने लायक है.

Published date india.com Published: February 8, 2024 5:43 PM IST
Hathi Ka Video

Hathi Ka Video: वाइल्ड एनिमल से जुड़े वीडियो आए दिन वायरल होते हैं. कभी शेर और बाघ से जुड़े खूंखार नजारे देखने को मिलते हैं तो कभी हाथी का गुस्सैल रूप देखने को मिलता है. इतना ही नहीं बंदर और लंगूर जैसे जानवरों की शरारतें भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं. फिलहाल हाथी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ अलग ही लेवल का नजारा देखने को मिल रहा है. नजारा जंगल का है, जहां टूरिस्ट जंगली जानवरों को देखने का लुत्फ उठाने गए हुए हैं. उनके साथ एक गाइड भी नजर आ रहा है. एकाएक उनकी गाड़ी के सामने हाथियों का झुंड आ जाता है. फ्रेम में फिर जो नजारा कैद हुआ वो वाकई में चौंका देगा.

हाथी ने दिखाया अक्रामक रूप

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि जंगल घूमने गए लोगों की गाड़ी के सामने हाथियों का झुंड दिखता है. गाड़ी को देखते ही एक हाथी अक्रामक हो जाता है. वो भागकर लोगों को मारने के लिए जाता है. हाथी का गुस्सैल रूप देख गाड़ी में बैठा गाइड सामने आ जाता है. वो हाथी को हाथों से कुछ इशारें करना शुरू कर देता है. हाथी भी उसके इशारों को तुरंत समझ जाता है और अपनी दिशा मोड़ लेता है. गाइड के इशारों को जिस तरह हाथी ने समझा वो देखने में वाकई कमाल का लगता है. गाइड ने इस तरह लोगों को हाथी के कहर से बचा लिया.

देखिए इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर:

गाइड ने तुरंत कराया शांत

वैसे भी बहुत से ऐसे लोग होते हैं जो जानवरों को काबू करना जानते हैं. जानवर उन्हें देखते ही शांत हो जाते हैं. मालूम होता है कि गाइड भी जानवरों की भाषा समझता था तभी उसके हाथी के अक्रामक रूप को पल भर में काबू कर लिया. वाइल्ड एनिमल से जुड़े इस वीडियो को wildtrails.in नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है. साथ ही कैप्शन में लिखा गया है, “हमेशा एक कुशल सफारी ड्राइवर और गाइड का चयन करना जो इस तरह की अप्रत्याशित परिस्थितियों को प्रभावी ढंग से संभालने की क्षमता रखता हो.”

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.