Hathi Ka Video Hathi Ke Radar Par Aaya Shaksh Hathi Ka Hamla Google Trends Wild Elephant Suddenly Attacked Man In Jungle See What Happened Next Scary Video Went Viral
Hathi Ka Video: अचानक हाथी के रडार पर आ गया शख्स, फिर जंगल में जो हुआ हिल ना जाओ तो कहना | देखें वीडियो
Hathi Ka Video: इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह हाथी शख्स की जान लेने पर आमादा है. जंगल का नजारा हर किसी को भयभीत कर रहा है.
Hathi Ka Video: आमतौर पर हाथी को काफी शांत जानवर माना जाता है. इंसान और हाथी की दोस्ती के चर्चे भी खूब सुनने को मिलते हैं. कई बार हाथी अपने महावत को देखकर इमोशनल भी हो जाता है. मगर एक बार हाथी को गुस्सा आ जाए फिर किसी की भी शामत आ सकती है. ऐसा ही एक नजारा वायरल हो रहे वीडियो में देखने को मिल रहा है. सीन जंगल का है और हाथी के एक शख्स को मारने के लिए दौड़ रहा है. दूसरी ओर शख्स जान बचाने की पूरी कोशिश में लगा हुआ है. वाइल्ड एनिमल से जुड़ा यह नजारा हर किसी को भयभीत कर रहा है.
हाथी का गुस्सैल रूप
ध्यान खींच रहे वीडियो को देख मालूम होता है कि शख्स ने हाथी को छेड़ने की भूल की होगी. शख्स की हरकत पर गजराज ने खुद से कंट्रोल को दिया और गुस्से में आ गया. गुस्सा चढ़ते ही हाथी शख्स को कुचलने के लिए दौड़ा. शख्स ने हाथी को अपनी तरफ आता देख पूरी ताकत से दौड़ लगा दी. मगर हाथी भी कहां पीछे रहने वाला था. उसने भी शख्स के पीछे-पीछे दौड़ लगा दी. ऐसा लगता है हाथी किसी भी कीमत पर शख्स को छोड़ना नहीं चाहता है. शख्स जंगल में इधर से उधर दौड़ लगा रहा ताकि किसी भी तरह उसकी जान बच सके.
देख सकते हैं कि हाथी कितने गुस्से में दिखाई दे रहा है. अगर शख्स उसकी पकड़ में आ जाता है तो निश्चित तौर पर हाथी उसे कुचल देगा. भयानक दृश्य देखने के बाद यूजर्स जमकर रिएक्शन पोस्ट करने में लगे हुए हैं. इसे देखने जंगल से जुड़ा यह खतरनाक नजारा segredosdafauna नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है. हजारों की संख्या में वीडियो को लाइक्स और व्यूज मिल चुके हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.