
Nandan Singh
नंदन सिंह ने पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2015 में ईनाडु डिजिटल यानी ईटीवी (हैदराबाद) से की. यहां इन्होंने बतौर कॉपी राइटर करीब 10 महीनों तक काम किया. सीखने ... और पढ़ें
Hathi Ka Video: वाइल्ड एनिमल से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखने को मिलते हैं. इनमें कभी जानवरों का प्यार भरा रूप देखने को मिलता है तो कभी रौद्र रूप. हाथी और शेरनी से जुड़ा एक वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें शेरनी शिकार के लिए किसी जानवर को दबोचकर बैठी थी. कुछ देर में उसका शिकार कर भी लेती तभी विशालकाय हाथी की नजर उस पर पड़ गई. फिर क्या था हाथी ने शेरनी पर ऐसा वार किया कि वो दोबारा उठ ही नहीं पाई. जंगल का यह वीडियो खूब देखा जा रहा है.
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि शेरनी ने एक जानवर को दबोच रखा है. इस पल को टूरिस्ट कैमरे में कैद कर रहे थे. इसी दौरान बगल से गुजर रहे हाथी की नजर शेरनी पर पड़ गई. हाथी फौरन उसके पास पहुंचा और सूंड से उस पर वार कर दिया. हाथी के एक वार में ही शेरनी तड़प उठी. उसे इतनी तेज चोट लगी कि वो वहीं मूर्छित होकर गिर पड़ी. वो चाहकर भी दोबारा खड़ी ना हो पाई. इस तरह हाथी ने उस जानवर की जान बचा ली जो शेरनी के चंगुल में फंसा हुआ था.
हाथी और शेरनी से जुड़ा यह वीडियो जिसने भी देखा दंग ही रह गया. इस पर एक यूजर ने लिखा है, ‘गजराज के सामने वैसे भी शेर कहां टिक पाते हैं.’ दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘इसी से पता चलता है कि जंगल का असली राजा कौन है.’ हालांकि यह वीडिओ एआई द्वारा बनाया गया मालूम होता है. बहुत से यूजर्स भी ऐसा ही मान रहे हैं. वाइल्ड एनिमल से जुड़ा यह वीडियो documentary_wildlife नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है और इसे हजारों व्यूज भी मिल चुके हैं. स्पष्ट कर दें कि इस वीडियो की किसी भी प्रकार से इंडिया डॉट कॉम हिंदी पुष्टि नहीं करता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.