Hathi Ka Video: हाथी ने सूंड से जकड़ लिया उड़ता हुआ हेलीकॉप्टर, फिर जो नजारा दिखा कांप गए लोग | देखें वीडियो

Viral Video Today: हेलीकॉप्टर हवा में डगमगाता रहता है और हाथी अपनी सूंड छोड़े बिना उसे जमीन पर लाने की कोशिश करता है. यह दृश्य किसी एक्शन फिल्म जैसा महसूस होता है. इसके बाद वीडियो में वह पल आता है, जिसने लोगों को सबसे ज्यादा डरा दिया.

Published date india.com Published: December 14, 2025 12:00 PM IST
Viral Video Today
हाथी और हेलीकॉप्टर का ये वीडियो किसी को भी चौंका देगा. (Photo/Instagram)

Elephant Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक हेलीकॉप्टर हेलीपैड से उड़ान भर रहा है. शुरुआती पल तक सब कुछ सामान्य नजर आता है, लेकिन अचानक ऐसा दृश्य सामने आता है जिसने देखने वालों को हैरान कर दिया. वीडियो में दिखता है कि जैसे ही हेलीकॉप्टर हवा में उठता है, तभी वहां एक हाथी आ धमका. हाथी तेजी से हेलीकॉप्टर के पास पहुंचता है और बिना देर किए अपनी सूंड से उसे पकड़ लिया. यह नजारा देखते ही मौके पर मौजूद लोगों में डर का माहौल बन गया. वीडियो में देखेंगे हाथी पूरी ताकत से हेलीकॉप्टर को नीचे खींचने की कोशिश करता है, जबकि पायलट हेलीकॉप्टर को संभालने और ऊपर उठाने की कोशिश करता हुआ नजर आता है. कुछ देर तक दोनों के बीच जबरदस्त खींचतान चलती है, जिससे हालात और भी खतरनाक नजर आते हैं.

ट्रक के टायर में छिपा लाया 350 करोड़ का माल, मगर विदेशी कुत्ते ने सूंघकर पकड़वा दिया

हाथी और पायलट में खींचतान

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि यह संघर्ष काफी देर तक चलता है. हेलीकॉप्टर हवा में डगमगाता रहता है और हाथी अपनी सूंड छोड़े बिना उसे जमीन पर लाने की कोशिश करता है. यह दृश्य किसी एक्शन फिल्म जैसा महसूस होता है. इसके बाद वीडियो में वह पल आता है, जिसने लोगों को सबसे ज्यादा डरा दिया. हेलीकॉप्टर पूरी ताकत से ऊपर उठता है और हाथी सूंड पकड़े हुए हवा में लटकता हुआ नजर आता है. इस नजारे को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी चौंक जाते हैं.

वीडियो पर क्या बोले नेटिजन्स

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं. कई लोगों ने इसे बेहद खतरनाक बताया, जबकि कुछ यूजर्स ने इसकी सच्चाई पर सवाल खड़े किए. कई ने कहा कि ऐसा दृश्य वास्तविक जीवन में संभव नहीं लगता. इसी बीच वीडियो की प्रामाणिकता को लेकर भी चर्चा तेज हो गई. जानकारों और सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि हेलीकॉप्टर का हाथी को इस तरह उठाना तकनीकी रूप से मुश्किल है, जिससे वीडियो पर शक और गहरा गया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Anmol Bohra (@anmolbohraa)


यह वायरल वीडियो कथित तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से तैयार किया गया है. फिलहाल इस घटना के वास्तविक होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी जरूर फैला दी है. हैरान करने वाला वीडियो इंस्टाग्राम पर anmolbohraa नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.