By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
दिल जीत लिया: पंजाबी शख्स का बुजुर्ग महिला के लिए नेक काम, वायरल हुआ वीडियो
वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स बुजुर्ग महिला से सड़क किनारे लगे ठेले से सारे फल खरीद लेता है. जिसे देख लोगों ने उसकी जमकर तारीफ की.
देश में आपको कई तरह के दुकानदार मिल जाएंगे. जिनमें से कुछ बड़े दूकानदार है तो कुछ छोटे. कुछ ऐसे भी है जिन्हें अपना घर चलाने के लिए दिन रात एक करनी पड़ती है . सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख आप भी भावुक हो जाएंगे. वायरल हो रहा वीडियो पंजाब के लुधियाना शहर का है. वीडियो में जहां एक बुजुर्ग महिला से एक शख्स ने सड़क किनारे लगे ठेले से सारे फल खरीद लिए. बता दें कि वायरल हो रहे वीडियो को बिजनेस कंसल्टेंट कवलजीत सिंह छाबड़ा ने पोस्ट किया है. कवलजीत सिंह को महिला ने बताया कि वो दिन में सिर्फ 100 रुपये ही कमा पाई थी. वीडियो को लोग काफी तेजी से शेयर करते नजर आ रहे हैं साथ ही लोग इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं.
वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला कहते हुए नजर आ रही कि वो तीन सालों से फलों का ठेला लगा रही हैं. उसने ये भी बताया कि वह 62 साल की हैं और दिन से लेकर रात तक बस फल ही बेचती है. वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं छाबड़ा बताते हुए नजर आते हैं कि वह उसके पास जो कुछ भी है वह खरीदने जा रहे हैं. उन्होंने अपनी गाड़ी की डिक्की में खरीदे हुए संतरे, सेब और केले उसके अंदर रख दिए. छाबड़ा ने कैप्शन में लिखा, ‘जिस तरह से उसने मुझे देखा, मैं उसके दर्द और भावनाओं को महसूस कर सकता था.
यहां देखें वीडियो-
लोगों ले दिए रिएक्शन
वायरल हो रहे वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर kawalchhabra नाम के यूजर ने पोस्ट किया. इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘मैं भगवान का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे ऐसे क्षणों के लिए चुना जब मैं किसी की मदद कर सकता हूं. याद रखें, दयालुता के छोटे-छोटे कार्य बड़ा बदलाव ला सकते हैं. हम सभी में किसी के जीवन में रोशनी बनने की शक्ति है और अगर एक बूढ़ी औरत हर दिन कड़ी मेहनत कर सकती है, तो शायद हम सभी को भी यह प्रयास करना चाहिए. आइए दयालुता फैलाएं और एक-दूसरे के लिए मौजूद रहें.
वायरल हो रहे वीडियो को देख एक यूजर ने कमेंट में लिखा- सरदार जी ख़ुश कर दिया .बहुत बढ़िया किया. दूसरे ने कहा- बहुत गर्व वीरे. तीसरे ने वीडियो देख कहा- एक दिल है… पता नी किती बार जीतो गे आप. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- ऐसा काम तो सिर्फ एक पंजाबी ही कर सकता है दिल से स्लैम मेरे भाई को मेरा खुदा हमेशा तुम्हें सलामत रखे लव यू भाई.
Also Read:
-
टीम इंडिया के चैंपियन बनते ही पाकिस्तानियों ने मचाया हाय तौबा, नाराज शख्स खुद को मारने लगा थप्पड़
-
बिहार में प्रेमी के लिए टावर पर चढ़ गई महिला, लोगों को देखने को मिला 'शोले' जैसा हाई वोल्टेज ड्रामा- देखें Video
-
'मेरी खूबसूरती ही मेरा जुर्म है मुझे गिरफ्तार करो', पुलिसवाले के पास जाकर कहने लगी लड़की | मजेदार है VIDEO
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें