Mount Everest from space: धरती पर दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को देखने की चाहत हर प्रकृति प्रेमी की होती है. हिमालय का नजारा भी किसी जन्नत से कम नहीं है. हवाई यात्रा करते समय लोग इन पहाड़ों के नजारे ऊपर से भी लेते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि हिमालय और माउंट एवरेस्ट अंतरिक्ष से कैसे दिखते होंगे?
ये बातें इसलिए हो रही हैं क्योंकि NASA के अंतरिक्ष यात्री डॉन पेटिट ने अपने एक्स अकाउंट पर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से ली गई एक अद्भुत तस्वीर साझा की है. इस तस्वीर में नेपाल में बर्फ से ढकी चोटियों के बीच माउंट एवरेस्ट को देखा जा सकता है.
डॉन पेटिट ने तस्वीरे शेयर करते हुए लिखा, “हिमालय पर्वत श्रृंखला की परिक्रमा करते हुए. इस तस्वीर में माउंट एवरेस्ट दिखाई दे रहा है. नेपाल का अधिकांश भाग भी दिखाई दे रहा है.”
Orbiting the Himalayas mountain range. Mount Everest is in this photo, with much of Nepal visible as well. pic.twitter.com/oXqyf9ah8m
सोशल मीडिया पर शेयर की गई इस तस्वीर को जिसने भी देखा वो हैरान रह गया. इंटरनेट यूजर्स ने इस तस्वीर की जमकर तारीफ भी की. एक यूज़र ने लिखा कि ये तस्वीर एहसास दिलाती है कि अंतरिक्ष में जाना माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने से कहीं ज़्यादा रोमांचक है. कुछ लोगों ने हंसी-मजाक वाले कमेंट भी किए और लिखा कि क्या आपको माउंट एवरेस्ट के आस-पास का कचरा दिख रहा है.
बता दें कि माउंट एवरेस्ट दुनिया की सबसे ऊंची चोटी है जिसकी ऊंचाई 8,848.86 मीटर है. नेपाल में इसे सगरमाथा के नाम से जाना जाता है. वैज्ञानिक सर्वेक्षणों में कहा गया है कि एवरेस्ट पर्वत की ऊंचाई प्रतिवर्ष 2 सेमी के हिसाब से बढ़ रही है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.