दादी-नानी के जमाने में कैसा होता था फ्रिज, मिट्टी के मटकों का कमाल देखकर आप भी फैन हो जाएंगे
वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि एक बड़े मटके के अंदर छोटा मटका रखा गया है. दोनों के बीच की जगह में रेत और मिट्टी भरी गई है. इसके बाद उसमें पानी डाला जाता है और ऊपर से गीला कपड़ा रख दिया जाता है.
देसी फ्रिज का ये वीडियो सोशल मीडिया पर हर तरफ छाया हुआ है.(Photo/Instagram)
Viral Video Today: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और पुराने दिनों को याद भी कर रहे हैं. वीडियो में एक शख्स ने मिट्टी के दो मटकों की मदद से ऐसा देसी फ्रिज बनाया है, जो बिना बिजली के फल और सब्जियों को ठंडा रखने का दावा करता है. वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि एक बड़े मटके के अंदर छोटा मटका रखा गया है. दोनों के बीच की जगह में रेत और मिट्टी भरी गई है. इसके बाद उसमें पानी डाला जाता है और ऊपर से गीला कपड़ा रख दिया जाता है. फिर छोटे मटके में फल और सब्जियां रखकर उसे बंद कर दिया जाता है.
वीडियो में दिखा दिलचस्प नजारा
वीडियो का सबसे दिलचस्प हिस्सा तब आता है, जब अगले दिन मटका खोला जाता है. दावा किया जा रहा है कि अंदर रखा सामान बाहर के तापमान की तुलना में काफी ठंडा महसूस होता है. यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. कई यूजर्स का कहना है कि यह कोई नया जुगाड़ नहीं, बल्कि दादी-नानी के जमाने की पुरानी तकनीक है. कुछ लोगों ने कमेंट कर लिखा कि हमारे पूर्वजों के पास ऐसे कई देसी उपाय थे, जो आज भी काम आते हैं. वहीं कई यूजर्स ने इसे बिजली बचाने वाला शानदार आइडिया बताया.
यहां इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो
क्या बोले नेटिजन्स
दरअसल यह तरीका वाष्पीकरण की प्रक्रिया पर काम करता है. मटके की सतह से पानी धीरे-धीरे सूखता है, जिससे अंदर का तापमान कुछ हद तक कम हो जाता है. इसी कारण मिट्टी के घड़े का पानी भी गर्मियों में ठंडा रहता है. वीडियो वायरल होने के बाद हजारों लोग इस देसी फ्रिज की तारीफ कर रहे हैं. कुछ यूजर्स ने लिखा कि बढ़ती गर्मी और महंगे बिजली बिल के दौर में ऐसी पारंपरिक तकनीकों को फिर से अपनाने की जरूरत है. वहीं कुछ लोगों ने इसे 'इंडियन देसी टेक्नोलॉजी' का शानदार उदाहरण बताया. फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है और लोग मिट्टी के मटकों से बने इस अनोखे देसी फ्रिज को देखकर हैरानी जता रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें