Horrific Prank Video Best Friend Put Bomb In Friends Mouth Viral Video Will Shock You
VIDEO: दोस्त के मुंह में रख दिया सुतली बम, फिर वहीं खड़े होकर हंसने लगे यार
Horrific Prank Video: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि दोस्तों ने मजाक के नाम अपने दोस्त के मुंह में सुतली बम रख दिया. फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे.
Viral Video Today: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है. यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है जिसे देखकर हंसी रोकना मुश्किल होता है. मगर कई बार नजारे होश उड़ा देते हैं. अभी ठीक वैसा ही वीडियो वायरल है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. वीडियो दोस्तों से जुड़ा है जिन्होंने मजाक के नाम पर खास दोस्त के मुंह में सुतली बम ही रख दिया. हैरान कर देने वाला वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है.
दोस्त के मुंह में रखा सुतली बम
वायरल वीडियो में देखेंगे कि दोस्त आपस में बात कर रहे हैं. मगर तभी दो दोस्तों ने मजाक करने का प्लान बनाया. इसके लिए एक दोस्त चुपके से सुतली बम लाया और उसमें आग लगा दी। फ्रेम में अभी तक सबकुछ सामान्य नजर आता है। मगर तभी दोस्त ने पास खड़े दोस्त के मुंह में जलता हुआ सुतली बम रख दिया. दोस्त के मुंह में सुतली बम रखकर उसके सारे दोस्त खूब हंसते हैं. मगर फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी के भी रोंगटे खड़े कर देगा.
आखिर में देखेंगे मुंह में जलता हुआ बम देखकर दोस्त का शरीर कांपने लगा. उसने चिल्लाते हुए सुतली बम मुंह से निकाला और इसे दूर फेंक दिया. फ्रेम में देखेंगे कि एक सेकंड की देरी भी बहुत जानलेना हो सकती है. मालूम ही दोस्तों का ये वीडियो एक्स पर @sankii_memer नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.