क्या आपके पास भी आया इस तरह का E-Challan? यहां भी हो रहा Fraud, वायरल वीडियो में Traffic Police ने बताया कैसे पहचानें

ट्रैफिक रुल्स (Traffic Rules) आज इतने सख्त हो गए हैं कि आप लापरवाही करके किसी भी तरह से बच नहीं सकते. हालांकि, इसके बारे में भी आपको पूरी जानकारी होना जरूरी है.

Published date india.com Updated: September 13, 2023 8:16 PM IST
क्या आपके पास भी आया ऐसा E-Challan? यहां भी हो रहा Fraud, वायरल वीडियो में Traffic Police ने बताया कैसे पहचानें

E-Challan Viral Video: ट्रैफिक पुलिस अब पहले से काफी ज्यादा एक्टिव हो चुकी है. आपने एक ट्रैफिक नियम तोड़ा और चालान सीधे आपके फोन पर आ जाएगा. मैसेज के जरिए आपको अलर्ट आता है कि आपका चालान कट गया है लेकिन इसे भरने से पहले आप एक बार ये वीडियो भी जरूर देख लें. इस वायरल वीडियो में ट्रैफिक पुलिस वाला बता रहा है कि फर्जी चालान भी भेजे जा रहे हैं, जिससे कई लोगों को ठगा जा चुका है.

सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे @vivekanandtiwarithetrafficcop नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. इसमें एक लड़का बाइक पर बैठा है और ट्रैफिक पुलिस को एक ई-चालान दिखा रहा है. उसने बताया कि उसके पास एक ई-चालान आया है तो उसने सोचा देने से पहले वो इसे एक बार उन्हें दिखा दे.

Traffic Police ने बताया कैसे करें पहचान

इसपर ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि ये असली ई-चालान नहीं है क्योंकि इसपर लिखा है E-challan.parivahan.com और जो असली होता है उसपर Gov.parivahan लिखा होता है. उन्होंने ये भी बताया कि ये इस समय सबसे बड़ा स्केम चल रहा है. ई-चालान के नाम पर बहुत बड़ा स्केम हो रहा है. इसपर जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो एक फॉर्म खुलेगा. ये फॉर्म आपको एकदम असली लगेगा. जैसे ही आप इसपर अपनी पूरी डिटेल डालेंगे आपके अकाउंट से पूरा पैसा निकाल लिया जाएगा. ट्रैफिक पुलिस ने सलाह दी कि ऐसे चालानों को भरा न जाए और इसकी शिकायत भी कराई जाए.

यहां देखें वायरल हो रहा Video

इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं. साथ ही कई लोगों ने दावा किया है कि उनके पास भी इस तरह के चालान आ चुके हैं. कई लोगों ने मजाकिया कमेंट भी किए हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘हम असली चालान नहीं भरते तो नकली क्या भरेंगे.’ किसने ने लिखा है, ‘ये है मेरा Digital India’.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.