
Shivendra Rai
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले शिवेन्द्र राय को हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से इतिहास में एमए ... और पढ़ें
Winter footage of Delhi from 1993: राजधानी दिल्ली इन दिनों प्रदूषण से घिरी हुई है. शहर की हवा सांस लेने के लिए भी खतरनाक है. सर्दियों में तो शहर की हालत और भी बुरी हो जाती है. लेकिन, दिल्ली शहर का जो हाल आज है वो 20-30 साल पहले नहीं था. 90 के दशक में दिल्ली की हवा बेहद साफ और सर्दियां लुभावनी होतीं थी. सर्दियों में लोग खास तौर से घूमने के लिए बाहर निकलते थे.
हाल ही में सोशल मीडिया पर 1993 की दिल्ली की सर्दियों का एक छोटा सा वीडियो क्लिप पोस्ट हुआ जो देखते ही देखते वायरल हो गया. इस क्लिप में देखा जा सकता है कि दिल्ली आज से 32 साल पहले बेहद साफ थी. न धुंध थी नहीं प्रदूषण. वीडियो में साफ आसमान वाली शांत दिल्ली को देखकर लोग चौंक गए. सर्दियों में खिली हुई धूप और सड़कों पर कम भीड़ का नजार ऐसा है जो आज की धुंध भरी सर्दियों में सोचना भी मुश्किल लगता है.
Old footage of Delhi from the 1993 winter shows it was so clean, with no air pollution. It was so peaceful. pic.twitter.com/VkCmDmD21K
— Indian Gems (@IndianGems_) January 17, 2026
जैसे-जैसे यह फुटेज ऑनलाइन वायरल हुआ, लोगों ने इस बारे में बातचीत शुरू कर दी कि दिल्ली कितनी बदल गई है. अब दिल्ली आबादी, गाड़ियों, कंस्ट्रक्शन और शहरी विकास के बोझ में दबी हुई दिखती है.
लोगों ने इस वायरल पोस्ट के नीचे ग्रोक (X के AI चैटबॉट) से 1993 में दिल्ली की आबादी के बारे में भी जानकारी मांगी. दिल्ली के इकोनॉमिक सर्वे (1999–2000) में बताए गए अनुमानों के अनुसार 1993 में दिल्ली की आबादी 1 करोड़ से कुछ ज्यादा थी. अब यह संख्या बहुत अलग है. अनुमानों के अनुसार आज दिल्ली मेट्रो एरिया की आबादी लगभग साढ़े तीन करोड़ है.
वर्तमान की बात करें तो दिल्ली में वायु प्रदूषण ने बीते कई दिनों के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. प्रदूषण की भयावह स्थिति के चलते पूरा एनसीआर मानो गैस चैंबर में तब्दील हो गया है. दिल्ली के अधिकांश मॉनिटरिंग स्टेशनों पर एक्यूआई गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है. दिल्ली के आनंद विहार, अशोक विहार, बवाना, चांदनी चौक, जहांगीरपुरी , रोहिणी, विवेक विहार, वजीरपुर, आईटीओ, आर.के. पुरम, सोनिया विहार जैसे इलाकों में हवा खराब से गंभीर श्रेणी में है.
विशेषज्ञों का कहना है कि यदि मौसम में बदलाव नहीं हुआ और तेज हवाएं नहीं चलीं तो आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ सकते हैं. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, मास्क का प्रयोग करें और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.