Humein Sirf Pm Modi Chahiye Pakistan Man Desperate Plea Goes Viral On Social Media Know The Reason
'नवाज या इमरान नहीं हमें सिर्फ मोदी चाहिए क्योंकि...' जानें पाकिस्तान का यह शख्स क्यों कर रहा ऐसी अपील | देखें VIDEO
Viral Video: यूट्यूबर सना अमजद (Youtuber Sana Amjad) द्वारा पोस्ट किये गए वीडियो में पाकिस्तान का शख्स यह कहता दिखाई पड़ रहा है कि 'अल्लाह हमें मोदी दे दो...'
Today Viral Video: पाकिस्तान के हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं. वहां खाने-पीने की चीजों की कीमतें आसमान छूं रही हैं. इन सबके बीच सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी युवक का वीडियो वायरल हो रहा है. यूट्यूबर सना अमजद (Youtuber Sana Amjad) की तरफ से पोस्ट किये गइ वीडियो में एक शख्स यह कहता दिखाई पड़ रहा है कि ‘देश के हालात को ठीक करने के लिए अल्लाह हमें मोदी दे दो…’ वायरल वीडियो में एक शख्स पाकिस्तान में मौजूदा हालातों को लेकर शहबाज शरीफ (Shahbaz Sharif) सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहा है. वह देश में तेजी से बढ़ रही महंगाई को लेकर बोल रहा है कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) का शासन यहां भी होता तो उसे इतनी महंगाई नहीं झेलनी पड़ती.
बता दें कि पूर्व पत्रकार सना अमजद कई पाकिस्तानी मीडिया घरानों के साथ काम कर चुकी हैं. वायरल वीडियो में वह एक स्थानीय युवक से यह पूछती सुनाई दे रही हैं कि यह नारेबाजी क्यों? युवक ने कहा कि वह चाहता है कि भारत-पाकिस्तान का विभाजन नहीं हुआ होता, क्योंकि वह और उसके देशवासी उचित मूल्य पर जरूरी सामानों को खरीद सकते थे.
“Hamen Modi Mil Jaye bus, Na hamen Nawaz Sharif Chahiye, Na Imran, Na Benazir chahiye, General Musharraf bhi nahi chahiye”
— Meenakshi Joshi ( मीनाक्षी जोशी ) (@IMinakshiJoshi) February 23, 2023
वायरल वीडियो (viral video) में शख्स ने कहा, ‘काश पाकिस्तान भारत से अलग नहीं होता. तब हम भी टमाटर 20 रुपये किलो, चिकन 150 रुपये किलो और पेट्रोल 50 रुपये लीटर पर खरीद रहे होते. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमें एक इस्लामी राष्ट्र मिला , लेकिन हम यहां इस्लाम स्थापित नहीं कर सके.’ शख्स ने कहा, ‘मोदी हमसे बहुत बेहतर हैं, उनके लोग उनका बहुत सम्मान करते हैं और अनुसरण करते हैं. अगर हमारे पास नरेंद्र मोदी होते तो हमें नवाज शरीफ या बेनजीर या इमरान की जरूरत नहीं होती. हम केवल प्रधानमंत्री मोदी चाहते हैं, क्योंकि वही देश में सभी शरारती तत्वों से निपट सकते हैं. भारत वर्तमान में दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, जबकि हम कहीं नहीं हैं.
उन्होंने कहा, ‘मैं मोदी के शासन में जीने के लिए तैयार हूं. मोदी एक महान व्यक्ति हैं. वे बुरे इंसान नहीं हैं. भारतीयों को उचित दर पर टमाटर और चिकन मिल रहा है. जब आप अपने बच्चों को रात में खाना नहीं खिला सकते तब जरूर यह कहेंगे कि मैंने किस देश में पैदा ले लिया? आंखों में आंसू लिए शख्स ने कहा, ‘मैं सर्वशक्तिमान से प्रार्थना करता हूं कि हमें मोदी दें और वह हमारे देश पर शासन करें.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.