कुलदेवता को खुश करने को पत्नी की गर्दन काटकर चढ़ा दी बलि, बेटे ने बताई आंखोदेखी...

सिंगरौली से ऐसी खबर आ रही है जो आपके रौंगटे खड़े कर देगी.

Published date india.com Published: September 3, 2020 2:01 PM IST
कुलदेवता को खुश करने को पत्नी की गर्दन काटकर चढ़ा दी बलि, बेटे ने बताई आंखोदेखी...
File Pic

Husband Killed Wife: मध्य प्रदेश के सिंगरौली से ऐसी खबर आ रही है जो आपके रौंगटे खड़े कर देगी. यहां एक पुरुष ने अपनी पत्नी की बलि चढ़ा दी.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मामला बैढ़न थाना क्षेत्र के बसौड़ा गांव का है. यहां के निवासी बृजेश जाटव ने ये अपराध किया.

बृजेश ने बुधवार रात पत्नी बिटटी बाई की पहले खूब पिटाई की. फिर गर्दन काटकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद शव को मिटटी में दबा दिया.

ये सब करते हुए उसके बेटे ने देख लिया. वो भागा और इसकी सूचना पड़ोसियों को दी. पड़ोसियों ने पुलिस को फोन किया, सूचना पर पुलिस ने आरोपी बृजेश को हिरासत में ले लिया है, पूछताछ जारी है.

बैढ़न के थाना प्रभारी अरुण पांडे ने कहा कि प्रारंभिक तौर पर यह मामला अंधविश्वास से जुड़ा लग रहा है. फिर भी जांच के बाद ही वास्तविकता का पता चल सकेगा, क्योंकि आरोपी पत्नी के चरित्र से जुड़ी बात कह रहा है.

वहीं बृजेश के बेटे सुरेश का कहना है कि रात को वह सो रहा था और मां की आवाज सुनकर आया, उसने देखा कि पिता मां की पिटाई कर रहा है. उसने पिता को रोकने की कोशिश की जिस पर उसे भी जान से मारने की धमकी दी. इससे घबराकर वह घर से बाहर निकला और चिल्लाने लगा, पड़ोसी आए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

बताया जा रहा है कि बृजेश पिछले कुछ दिनों से पूजा अर्चना कर रहा था. आशंका इस बात की जताई जा रही है कि बृजेश ने कुलदेवता को प्रसन्न करने के लिए कथित तौर पर बलि दी है.
(एजेंसी से इनपुट)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Madhya Pradesh की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.