Husband Wife Video: सोशल मीडिया पर पति-पत्नी के बीच झगड़े से जुड़ा एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है. दरअसल अपने पति से अलग रह रही महिला गुजारा भत्ता पाने के लिए कोर्ट पहुंची है. कोर्ट में सुनवाई होती है. जज साहब दोनों का पक्ष सुनते हैं और आखिर में फैसला पति के पक्ष में जाता है. महिला को यकीन नहीं होता है कि कोर्ट में सुनवाई के बाद जज साहब पति को गुजारा भत्ता देने का आदेश नहीं देते हैं. महिला को कोर्ट रूम में इसकी वजह समझ नहीं आती. मगर जब दोनों पक्ष बाहर निकलते हैं तो महिला का गुस्सा सातवें आसमान पहुंच गया. उसने कोर्ट परिसर में ही पति के साथ मारपीट शुरू कर दिया. दरअसल पति ने गुजारा भत्ता ना देने के लिए ऐसा प्लान बनाया जिसकी कल्पना खुद पत्नी ने भी सपने में नहीं की होगी.
पूरी घटना से जुड़ा सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर खूब शेयर किया जा रहा है. इसमें देखेंगे कि दोनों पक्ष कोर्ट रूम से बाहर निकलते हैं. इसमें पत्नी का चेहरा मायूस है और मगर पति की खुशी का ठिकाना नहीं है. वो कोर्ट परिसर में ही मानो अपनी जीत का जश्न मनाता हुआ नजर आता है. इसे देख महिला का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उसने पति पर ही हमला कर दिया. महिला पति के बाल खींचती है और उसे जमीन पर पटकने की कोशिश करती है. महिला इतने में ही शांत नहीं होती है. वो खूब जोर से चिल्लाती है. मगर पति अभी खुश ही नजर आता है.
तलाक की सुनवाई खत्म होते ही फैमिली कोर्ट के बाहर एक महिला का दर्द गुस्से में बदल गया। अदालत ने शून्य गुज़ारा भत्ता दिया, क्योंकि पति ने पहले ही अपनी सारी संपत्ति मां के नाम कर दी थी। कैमरे में कैद इस पल में महिला का टूटना साफ दिखता है थप्पड़, धक्का और बेबस आक्रोश।
यह वीडियो याद… pic.twitter.com/intYh2ZgtX— VINI (@Vini___007) December 26, 2025
बताया गया कि फैमिली कोर्ट में मामला पहुंचने से पहले ही पति ने अपनी सारी संपत्ति मां के नाम कर दी. उसने जज के सामने खुद को ऐसे पेश किया मानो उसके पास कुछ नहीं है. वीडियो एक्स पर @Vini___007 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है. साथ ही बताया गया कि ‘तलाक की सुनवाई खत्म होते ही फैमिली कोर्ट के बाहर एक महिला का दर्द गुस्से में बदल गया. अदालत ने शून्य गुजारा भत्ता दिया. पति ने पहले ही अपनी सारी संपत्ति मां के नाम कर दी. कैमरे में कैद इस पल में महिला का टूटना साफ दिखता है .यह वीडियो याद दिलाता है कि तलाक सिर्फ कानूनी लड़ाई नहीं, बल्कि टूटे भरोसे और गहरे जख्मों की कहानी भी होता है.’ वायरल वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.