Husband Wife Kalesh Video: पत्नी के बार-बार मायके जाने से चिढ़ गया पति, गुस्से में ससुर के घर पर ही चला दिया बुलडोजर | देखें वीडियो

Husband Wife Kalesh Video: विवाह के बाद पत्नी अक्सर मायके जाते थी, मगर पति इसके सख्त खिलाफ था. मगर शादी के बाद से ही पत्नी अक्सर अपने मायके जाती रहती थीं. पति इसी बात से खूब नाराज था.

Published date india.com Updated: January 23, 2026 8:17 AM IST
Viral Video Today
वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. (Photo/X)

Husband Wife Kalesh Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. यहां एक शख्स अपनी पत्नी के बार-बार मायके जाने से इतना परेशान हुआ कि ससुर के घर पर ही बुलडोजर चला दिया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घटना बिहार के एक छोटे से गांव की है. यहां करीब पांच साल पहले दोनों का विवाह हुआ. विवाह के बाद पत्नी अक्सर मायके जाते थी, मगर पति इसके सख्त खिलाफ था. मगर शादी के बाद से ही पत्नी अक्सर अपने मायके जाती रहती थीं. कभी त्योहार, कभी परिवार की बीमारी, तो कभी अन्य वजहों से पत्नी मायके जाती रही. इधर पति को ये बात इतनी चुभती कि दोनों के बीच झगड़े होने लगे.

Husband Wife Ka Video: झगड़ा हुआ तो पत्नी ने ससुराल में बुला लिए गुंडे, पति के साथ सास-ससुर भी खूब पिटे बेचारे | देखें वीडियो

इससे गुस्साए पति ने कहा कि अगर पत्नी मायके जाना बंद नहीं करेगी, तो मायका ही खत्म कर देंगे. रिपोर्ट के मुताबिक गुस्साए पति ने एक लोकल कंस्ट्रक्शन कंपनी से बुलडोजर किराए पर लिया और सीधे ससुराल पहुंच गया. वहां पहुंचते ही उसने मकान पर हमला बोल दिया. घर की दीवारें गिरने लगीं, छत ढह गई, और पूरा मोहल्ला हिल गया. ससुराल वाले भागते-भागते बाहर निकले, लेकिन घर तो तबाह हो चुका था. वायरल वीडियो में देखेंगे पति का मायके वाला घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त है. घर की दीवारें ढह चुकी है. घर के करीब में ही बुलडोजर खड़ा है जो सारी कहानी बयां करता हुआ नजर आता है.

एक्स पर देखें वीडियो

क्या बोले नेटिजन्स

मालूम हो कि घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. एक्स पर #BulldozerHusband ट्रेंड कर रहा है, जहां लोग मीम्स शेयर कर रहे हैं. कोई कह रहा है, ‘मॉडर्न प्रॉब्लम्स, मॉडर्न सॉल्यूशंस.’ तो कोई चेतावनी दे रहा है, ‘पत्नियां सावधान, मायके जाना महंगा पड़ सकता है.’ मालूम हो वीडियो एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.