'फिर कभी दिल्ली मेट्रो में सफर नहीं करूंगी': वायरल पोस्ट में लड़की ने बताई डरावनी आपबीती, शख्स ने किया ऐसा काम

Delhi Metro: सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को पढ़ने के बाद महिलाओं ने पीड़िता के प्रति सहानुभूति जताई और कहा कि ऐसी घटनाओं से घबराना गलत नहीं है.

Published date india.com Published: October 10, 2025 11:51 PM IST
'फिर कभी दिल्ली मेट्रो में सफर नहीं करूंगी': वायरल पोस्ट में लड़की ने बताई डरावनी आपबीती, शख्स ने किया ऐसा काम

दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में एक लड़की के साथ हुई डरावनी घटना ने सोशल मीडिया पर भारी सन्नाटा मचा दिया है. शालिमार बाग से रिठाला जा रही लड़की ने Reddit पर एक पोस्ट किया, जिसमें उसने बताया कि मेट्रो में एक अधेड़ उम्र के शख्स ने उसके साथ बेहद डरावनी हरकत की, जिसकी वजह से उसने अब कभी दिल्ली मेट्रो में सफर नहीं करने का फैसला किया है. लड़की ने पोस्ट में बताया कि शुरू में उस आदमी का फिजिकल टच उसने एक गलती समझकर नजरअंदाज किया, लेकिन बाद में हालत इतनी खराब हुई कि वह काफी डरी और सहमी हुई महसूस करने लगी.

‘आप मेरा पीछा क्यों कर रहे हो?’

लड़की ने बताया कि उस आदमी ने धीरे-धीरे अपनी बांह उसके कंधे पर रखी और उसकी गोद में भी हाथ रखा. उसने कहा, ‘मैं शॉक्ड रह गई और पूछा, ‘आप मेरा पीछा क्यों कर रहे हो?’ जिसके बाद शख्स ने माफी मांग ली, लेकिन कुछ ही देर बाद फिर उसने अपने शरीर को लड़की से टच किया. सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को पढ़ने के बाद महिलाओं ने पीड़िता के प्रति सहानुभूति जताई और कहा कि ऐसी घटनाओं से घबराना गलत नहीं है. कई लोगों ने सलाह दी कि ऐसी स्थिति में हिम्मत करके आवाज उठानी चाहिए या पुलिस में शिकायत करनी चाहिए.

Will never use metro again, with time men are getting more scarry
byu/69p1nk indelhi

मेट्रो में महिला यात्रियों की सुरक्षा नाकाफी

कुछ ने कहा कि मेट्रो में महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए पहले से ही महिला कोच हैं, लेकिन फिर भी सुरक्षा नाकाफी है और बेहतर कदम उठाने की जरूरत है. दिल्ली मेट्रो ने सुरक्षा बढ़ाने के लिए महिला कोच में पुरुषों की अनधिकृत एंट्री रोकने और दुर्व्यवहार पर कार्रवाई के लिए 10 फ्लाइंग स्क्वॉड बनाए हैं. महिलाओं को दी जाने वाली सुरक्षा की यह पहल एक पॉजिटिव कदम है, लेकिन इससे ज्यादा जरूरी है लोगों की जागरूकता और संवेदनशीलता.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.