Independence Day 2022: राजस्थान में बना विश्व रिकॉर्ड, 1 करोड़ छात्रों ने गाए देशभक्ति गीत- देखें तस्वीरें

Har Ghar Tiranga: एक करोड़ स्कूली बच्चों ने भारत में 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 'आजादी का अमृत महोत्सव' अभियान के तहत एक साथ देशभक्ति के गीत गाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया.

Published date india.com Published: August 13, 2022 4:50 PM IST
Independence Day 2022

Azadi Ka Amrit Mahotsav: राजस्थान में लगभग एक करोड़ स्कूली बच्चों ने भारत में 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ अभियान के तहत एक साथ देशभक्ति के गीत गाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया. राज्यभर के विभिन्न जिलों के इन छात्रों ने सुबह 10:15 से 10:40 बजे तक एक साथ देशभक्ति के गीत गाए.

मुख्य कार्यक्रम जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में की उपस्थिति में हुआ. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ राज्य की राजधानी के 26,000 स्कूली बच्चों की इस उपलब्धि को वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस में जगह मिली है.

राजस्थान शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पवन कुमार गोयल ने कहा कि इस गायन कार्यक्रम में राज्य के 67,000 सरकारी और 50,000 निजी स्कूल शामिल थे.

गोयल ने कहा कि राज्यभर से नौवीं से 12वीं कक्षा तक के करीब एक करोड़ बच्चों ने एक साथ 25 मिनट तक छह देशभक्ति के गीत गाए. (इनपुट: आईएएनएस से)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Rajasthan की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.