Indigo Crisis: अपनी ही रिसेप्शन पार्टी में नहीं पहुंच सके दूल्हा-दुल्हन, फिर लगाया ऐसा जुगाड कि मेहमान भी रह गए हैरान | देखें Video
Karnataka Wedding Couple: इंडिगो फ्लाइट कैंसल होने की वजह से दूल्हा-दुल्हन की जिंदगी का सबसे बड़ा दिन मुश्किल में फंस गया. अचानक हालात ऐसे बने कि दोनों को ऐसा जुगाड़ लगाना पड़ा जिसने सबको चौंका दिया.
Karnataka Wedding Couple: कर्नाटक के हब्बाली में एक ऐसी घटना सामने आई जिसने सभी मेहमानो को हैरान कर दिया क्योंकि रिसेप्शन पार्टी पूरी तरह सज चुकी थी और करीब 600 लोग पहुंच चुके थे लेकिन दूल्हा-दुल्हन खुद ही समारोह में पहुंच नही सके. वजह बनी Indigo की देशभर में एक साथ हुई फ्लाइट कैंसिलेशन जिसने नए शादीशुदा जोड़े की सारी प्लानिंग गडबडा दी. शादी भुवनेश्वर में हुई थी और रिसेप्शन हब्बाली में तय था लेकिन फ्लाइट में पहले देरी हुई और फिर सुबह अचानक उसे कैंसिल कर दिया गया. इसके बाद दूल्हा-दुल्हन को मजबूरी में अपने ही रिसेप्शन को दूर बैठकर ऑनलाइन अटेंड करना पड़ा.
Flight Cancel होने से बिगडी शादी की प्लानिंग
मेधा और संगम दोनों बेंगलुरु में काम करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं जिनकी शादी 23 नवंबर को भुवनेश्वर में हुई थी और परिवार ने रिसेप्शन मेधा के शहर हब्बाली में गुजरात भवन में रखने की तैयारी कर रखी थी जिसे लेकर स्टेज से लेकर मेहमानो की लिस्ट तक सब तय था. जोड़े की फ्लाइट 2 दिसंबर को भुवनेश्वर से बेंगलुरु और फिर हब्बाली पहुंचने वाली थी लेकिन सुबह से ही फ्लाइट में देरी शुरू हो गई और पूरा दिन इंतजार कराने के बाद 3 दिसंबर की सुबह Indigo ने फ्लाइट को अचानक कैंसिल कर दिया. इससे दोनों भुवनेश्वर में ही फंस गए और हब्बाली में मौजूद मेहमानो को जानकारी देते हुए परिवार ने समारोह को ऑनलाइन कनेक्शन के साथ आगे बढाने का फैसला किया.
वीडियो कॉल पर हुआ रिसेप्शन
दूल्हा-दुल्हन ने भुवनेश्वर में ही शादी वाले कपड़े पहन लिए और फिर मोबाइल और लैपटॉप के जरिये रिसेप्शन में वर्चुअली शामिल हुए जहां हॉल में लगी बड़ी स्क्रीन पर उनकी लाइव्ह मौजूदगी दिखती रही और मेहमान एक-एक करके स्क्रीन के सामने जाकर उन्हें आशीर्वाद देते रहे. दुल्हन के माता-पिता ने स्टेज पर वह सीट संभाली जो असल में जोड़े के लिए सजाई गई थी ताकि आयोजन को बीच में रोका न जाए और मेहमानो को निराशा न हो. पूरे समारोह में मेधा और संगम कैमरे के जरिये मुस्कुराते हुए सभी को धन्यवाद कहते दिखे और इस तरह Indigo Flight Cancel होने के बावजूद उनका रिसेप्शन तकनीक की मदद से पूरा हो गया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें