रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे शख्स को आया 'साइलेंट हार्ट अटैक'! चंद सेकंड में छिन गई जिंदगी, देखें दिल दहलाने वाला Video

Viral Video: इंदौर के एक रेस्टोरेंट में खाना खाने आए शख्स की अचानक मौत हो गई. इस हैरान कर देने वाली घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Published date india.com Published: September 23, 2025 11:59 AM IST
indore man dies in restaurant before meal silent heart attack video viral

Viral Video: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई, यहां एक शख्स रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचा. उसने ऑर्डर भी कर दिया, लेकिन खाने से पहले ही उसकी मौत हो गई. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि शख्स टेबल पर बैठा खाना ऑर्डर करता है और अचानक वहीं गिर जाता है.

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम कैलाश पटेल बताया जा रहा है. जो अपनी फैमिली के साथ इंदौर के एक रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए गए थे.

रेस्टोरेंट में शख्स की साइलेंट हार्ट अटैक से मौत

उन्होंने खाना ऑर्डर भी कर दिया था और खाना आ भी गया था, लेकिन खाने से पहले ही उन्हें अचानक बेचैनी होने लगी और वो कुर्सी से गिरकर बेहोश हो गए. इस पर रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी मच गई.

वीडियो यहां पर देखें:

घटना के बाद ही फौरन उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों का कहना है कि कैलाश पटेल की मौत साइलेंट हार्ट अटैक से हुई. इस दुखद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग शोक जताते हुए संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं.

सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन

इस वीडियो X पर mktyaggi नाम के यूजर ने अपने अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, सिर्फ 30 सेकंड में केवल 30 सेकंड में सब ख़त्म..ज़िंदगी इतनी अनिश्चित है कि पता नहीं किस पल ऊपरवाले का बुलावा आ जाए. वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स के रिएक्शन भी आना शुरू हो गए. एक यूजर नि लिखा कि सच में, जिंदगी का कोई भरोसा नहीं, हर पल को प्यार और शुक्र के साथ जीना चाहिए.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

6 महीने पुरानी घटना

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना इंदौर में करीब 6 महीने पहले हुई थी, यानी मामला पुराना है. लेकिन इसका वीडियो अब जाकर वायरल हो रहा है. वैसे, एक सच्चाई ये भी है कि अचानक आने वाले ऐसे साइलेंट हार्ट अटैक और अचानक हो रही मौतों ने लोगों के मन में डर जरूर पैदा कर दिया हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.