सोशल मीडिया पर यूं तो सैकड़ों वीडियो रोजाना अपलोड किए जाते हैं. मगर इनमें से कुछ ही ऐसे होते हैं जो सबके दिलों को जीत ले. फिलहाल ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा रहा है. वीडियो यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और एक छोटे बच्चे से जुड़ा हुआ है. इसमें बच्चा उनके कान में कुछ कह रहा है. वो उनसे कुछ मांगने गया था. जब सीएम योगी ने उसकी बात ध्यान से सुना तो खिलखिलाकर हंस पड़े. इतना ही नहीं मौके पर मौजूद हर सभी लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पाए.
सीएम से चिप्स की डिमांड
सोशल मीडिया पर ध्यान खींच रहे इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि सीएम योगी आदित्यनाथ किसी कार्यक्रम में बैठे हुए हैं. तभी एक बच्चा उनके पास आता है. उसे देखकर सीएम योगी कहते हैं, ‘और क्या चाहिए बताओ?” सीएम से इतना सुनते ही बच्चा जोर से ना बोलकर उनके कानों में ‘चिप्स’ कहता है. पहले तो योगी जी उसकी बातों को समझ नहीं पाते हैं. मगर जैसे ही उन्हें पता चलता है कि वो चिप्स मांग रहा है. खुद को हंसने से रोक नहीं पाते हैं. सीएम योगी उसकी मासूमियत पर आनंदित हो जाते हैं.
सीएम योगी और बच्चे का यह वीडियो मगर संक्रांति के मौके का बताया जा रहा है. गोरखपुर के ऐतिहासिक गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी इस पावन दिन पर श्रद्धालुओं से मिल रहे हैं. उसी दौरान यह फनी क्लिप निकलकर सामने आई. इस वीडियो को memexsport.in नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी शेयर किया गया है. एक यूजर ने लिखा है, ‘क्यूट बच्चा अपने लेवल का ही सोचेगा ना.’ दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘बच्चे तो मन के सच्चे होते हैं.’ एक और कॉमेंट में लिखा है, ‘इस वीडियो ने तो दिन ही बना दिया.’ इसी तरह के अलग-अलग रिएक्शन वायरल वीडियो पर लगातार पोस्ट हो रहे हैं. हजारों की संख्या में लाइक्स और व्यूज वीडियो पर आ चुके हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.