IPL Auction 2022: राजस्थान ने रविचंद्रन अश्विन को खरीदा तो सोशल मीडिया पर हो गई मीम्स की बरसात, सहवाग भी नहीं रहे पीछे- देखें पोस्ट्स

IPL Auction 2022: रविचंद्रन अश्विन ने राजस्थान रॉयल्स ने 5 करोड़ में खरीदा है. आईपीएल के आगामी सीजन में अब वो जोस बटलर संग एक ही टीम के लिए खेलत नजर आएंगे. दोनों के बीच हुए पुराने विवाद को लेकर अब सोशल मीडिया पर मीम्स बनाए जा रहे हैं.

Published date india.com Published: February 12, 2022 4:51 PM IST
IPL Auction 2022

IPL Auction 2022: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 15वें सीजन के लिए लगाए जा रहे ऑक्शन का आज पहला दिन है. ऑक्शन में सभी 10 टीमों ने हिस्सा लिया है और 161 खिलाड़ियों की लिए बोली लगाई जा रही है. ऑक्शन में अब तक कई नामी गिरामी चेहरे बिक चुके हैं. इन्हीं में से एक नाम है रविचंद्रन अश्विन का जिन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 5 करोड़ में खरीदा है. इससे पहले अश्विन दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेल रहे थे. अब आगामी सीजन में वो राजस्थान की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे. रविचंद्रन अश्विन के राजस्थान टीम में जाते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बरसात हो गई है. वजह है उनके द्वारा इसी टीम के खिलाड़ी जोस बटलर के खिलाफ मांकड़ का किस्सा.

रविचंद्रन अश्विन ने पंजाब की तरफ से खेलते हुए साल 2019 में राजस्थान के खिलाड़ी जोस बटलर को मांकड़ आउट करार दिया था. उनका वह किस्सा काफी सुर्खियों में रहा था और इसके लिए उनकी आलोचना भी खूब हुई थी. अब जब आईपीएल 2022 में अश्विन और जोस बटलर एक ही टीम के ड्रेसिंग रूम को शेयर करेंगे तो नजारा देखने लायक होगा. सोशल मीडिया पर इसी संबध में धड़ाधड़ मीम्स शेयर किए जा रहे हैं. भारत के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग भी इसमें कूद गए हैं और उन्होंने भी इसको लेकर ट्वीट किया है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

https://twitter.com/ImDsL45/status/1492391887977979904

बता दें कि राजस्थान रॉयल राजस्थान रॉयल्स से पहले दिल्ली, पंजाब और चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए भी आईपीएल में खेल चुके हैं. आज ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी श्रेयस अय्यर रहे हैं. उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा है. कोलकाता ने ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस को भी 7.25 करोड़ रुपये में खरीदा है. इन दोनों में से किसी को इस बार केकेआर का कप्तान बनाए जाने की भी बात चल रही है. बता दें कि शिखर धवन इस सीजन में पंजाब के लिए खेलेंगे. उन्हें टीम ने 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.