
Rishabh Kumar
ऋषभ कुमार पाण्डेय डिजिटल मीडिया और खबरों की दुनिया में एक साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं. ऋषभ टेक और Off-Beat से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी रखते ... और पढ़ें
Viral Video: इन दिनों ईरान से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.इस वीडियो में समुद्र का पानी सुर्ख लाल रंग का दिखाई दे रहा है.वीडियो देखकर लोग हैरान भी हैं और चिंतित भी.कई लोग सोच रहे हैं कि कहीं यह कोई प्राकृतिक आपदा या खतरनाक संकेत तो नहीं है. लेकिन असल वजह जानकर आपको हैरानी होगी.
यह वीडियो ईरान के होरमुज द्वीप का है.होरमुज द्वीप ईरान के दक्षिणी हिस्से में स्थित है और अपनी अनोखी प्राकृतिक बनावट के लिए जाना जाता है. यहां की मिट्टी, पहाड़ और चट्टानें पहले से ही अलग-अलग रंगों की होती हैं. बारिश के बाद यह इलाका और भी ज्यादा रंगीन नजर आने लगता है.
हाल ही में इस द्वीप पर अच्छी बारिश हुई.बारिश का पानी जब पहाड़ियों और मिट्टी से होकर समुद्र में पहुंचा, तो अपने साथ लाल रंग की मिट्टी भी बहाकर ले गया.इसी वजह से समुद्र का पानी और किनारे का इलाका पूरी तरह लाल रंग में रंगा नजर आया.वीडियो में चारों तरफ बारिश और लाल रंग साफ दिखाई देता है.
Today’s rain on Hormuz Island in southern Iran caused the seawater along the shore to turn red, creating striking scenes. pic.twitter.com/wU4xhZKKOa
— Weather Monitor (@WeatherMonitors) December 16, 2025
वीडियो में देखा जा सकता है कि सिर्फ समुद्र ही नहीं, बल्कि आसपास की मिट्टी, चट्टानें और पहाड़ भी लाल रंग में नहाए हुए हैं.यह नजारा देखने में भले ही डरावना लगे, लेकिन यह पूरी तरह प्राकृतिक है. होरमुज द्वीप को कई लोग “रेनबो आइलैंड” भी कहते हैं क्योंकि यहां की जमीन कई रंगों में पाई जाती है. इस पूरे नजारे की सबसे बड़ी वजह है आयरन ऑक्साइड नाम का मिनरल.खासकर हेमेटाइट नाम का खनिज यहां की मिट्टी और चट्टानों में काफी ज्यादा मात्रा में मौजूद है.जब यह मिनरल पानी के संपर्क में आता है, तो इसका रंग गहरा लाल हो जाता है.बारिश के कारण यही लाल मिट्टी बहकर समुद्र में मिल गई.
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर कई रोचक बातें भी सामने आई हैं.एक यूजर ने बताया कि वह पहले इस द्वीप पर जा चुका है.उसने देखा था कि कुछ महिलाएं यहां की मिट्टी से मेकअप भी करती हैं.इस मिट्टी को स्थानीय लोग पारंपरिक कामों में इस्तेमाल करते हैं. एक और यूजर का कहना है कि इस मिट्टी को सीमित मात्रा में खाने में भी इस्तेमाल किया जाता है.यहां के लोग इससे खास तरह के मसाले और स्थानीय व्यंजन बनाते हैं.हालांकि यह काम स्थानीय जानकारी और परंपरा के अनुसार ही किया जाता है.
कुल मिलाकर, होरमुज द्वीप का लाल समुद्र कोई खतरे की निशानी नहीं है.यह एक प्राकृतिक घटना है, जो यहां की खास मिट्टी और बारिश की वजह से होती है.वीडियो भले ही चौंकाने वाला हो, लेकिन इसके पीछे का कारण पूरी तरह वैज्ञानिक और प्राकृतिक है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.