Jadugar Ka Video: सोशल मीडिया पर कुछ नजारे ऐसे होते हैं जिन्हें देखते ही हंसी आ जाती है. कुछ ऐसे भी मजेदार होते हैं, जो लंबे समय तक देखे जाते हैं. कुछ इसी तरह का एक वीडियो फिलहाल वायरल हो रहा है, जो एक जादूगर से जुड़ा है. आमतौर पर जादूगर अपनी कला से सबको हैरान कर देते हैं. वो ऐसे-ऐसे नजारे सबके सामने पेश करते हैं कि एक पल के लिए आंखों पर विश्वास ही नहीं होता है. मगर इस वीडियो में जादूगर की चालाकी लाइव कैमरे पर पकड़ी गई. स्लो मोशन में उसकी कला की पोल ही खुल गई.
पकड़ा गया जादूगर
इंस्टाग्राम पर अपलोड हुए इस वीडियो में देख सकते हैं कि जादू का प्रोग्राम है और हॉल ऑडियंस से भरा हुआ है. इसी बीच जादूगर स्टेज पर आता है. हर किसी में जादू देखने का उत्साह नजर आता है. जादूगर के साथ एक लड़की भी नजर आ रही है जो मालूम होता है कि उसकी सहयोगी है. जादूगर कबूतर की पेंटिग से सचमुच का कबूतर निकालने का जादू दिखाने वाला था. उसने देखते ही देखते पेंटिंग से कबूतर को हवा में उड़ाकर दिखा दिया. मगर कैमरे को जब स्लो मोशन में करके देखा गया तो पता चला कि ये कोई जादू नहीं बल्कि जादूगर की चालाकी थी.
वीडियो में आप आगे देख सकते हैं कि पेंटिंग के बीच एक गुप्त बॉक्स बना हुआ था, और उसी में एक कबूतर रखा हुआ था. जादूगर ने झटके से उस बॉक्स को खोल दिया और कबूतर निकलकर उड़ने लगा. इस तरह जादूगर की पोल खुल गई. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है. इसे viral_ka_tadk नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी शेयर किया गया है. अब इस पर नेटिजन्स के भी जमकर रिएक्शन आने लगे हैं. एक यूजर ने लिखा है, ‘बेचारा गलत जगह जादू दिखाने चला गया’. इसी तरह के कॉमेंट वीडियो पर पोस्ट हो रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.