Jaguar Ka Video: बहुत कम ऐसे जानवर होते हैं जो जमीन के साथ-साथ पानी में भी काफी मारक होते हैं. जगुआर और अजगर दो ऐसे ही जानवर हैं जो अपनी क्षमताओं से सभी को हैरान कर देते हैं. सोचिए कभी अजगर और जगुआर का ही आमना-सामने हो जाए तो नजारा कैसा होगा. इसी से जुड़ा दृश्य एक वायरल वीडियो में देखने को मिल रहा है. इसमें जगुआर और अजगर की भिड़ंत एक छोटे तालाब में देखने को मिल रही है. दोनों की इस लड़ाई को देखकर किसी की भी रूह कांप जाएगी. इसे देखकर नेटिजन्स एक से एक रिएक्शन कॉमेंट बॉक्स में पोस्ट कर रहे हैं.
जगुआर और अजगर की लड़ाई
देख सकते हैं कि प्यास लगने पर जगुआर भटकता हुआ एक छोटे तालाब के पास पहुंचा. मगर उसे क्या पता था आगे हालात बिगड़ने वाले हैं. जैसे ही उसने पानी में मुंह लगाया अंदर से निकले अजगर ने उस पर हमला बोल दिया. सीन देखकर ऐसा लगा रहा है मानो अजगर घात लगाकार पानी के अंदर छिपा हुआ था. उसे जैसे ही शिकार की आहट हुई वो झपट पड़ा. मगर जगुआर तो जगुआर है. उसने तुरंत अजगर पर उल्टा पलटवार कर दिया. अब अजगर की हालत उल्टा खराब होने लगी. उसे लगने लगा कि जगुआर से पंगा लेकर उसने भारी गलती कर दी है.
जगुआर और अजगर से जुड़ा यह नजारा सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है. इसे देखकर एक यूजर ने लिखा है, ‘अजगर को भी पता चल गया होगा कि उसने किससे पंगा लिया है.’ दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘ऐसा सीन तो किसी को भी दहला सकता है.’ इस वीडियो को lionamerican__ नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया गया है. चंद सेकेंड का यह वीडियो हजारों की संख्या में लाइक्स और व्यूज भी बटोर चुका है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.