Jalpari Ka Video Samandar Me Dikhi Real Jalapri Real Mermaid Captured On Rock In Sea Shocking Video Went Viral
Jalpari Ka Video: समुद्र के बीच पत्थर पर बैठी नजर आई जलपरी, देखते ही शिकारियों ने पकड़ लिया
Jalpari Ka Video: दादी-नानी क कहानियों में आपने जलपरी के बारे में जरूर सुना होगा. मगर कभी सोचा है सचमुच जलपरी कैसी नजर आती होगी. यकीन नहीं करेंगे अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो शेयर किया गया है.
Jalpari Ka Video: आपने दादी-नानी से परियों और जलपरियों की कहानियां जरूर सुनी होंगी. कहानियों में बताया जाता था कि ये कितनी खूबसूरत होती हैं. इन्हीं कहानियों के आधार पर बचपन में सचमुच जलपरी देखने का मन भी करता था. मगर कभी कल्पना की है आखिर जलपरी कैसी नजर आती होगी. आपके दिमाग में भी ये सवाल कभी ना कभी जरूर आया होगा. मगर क्या हो जब सचमुच आपको जलपरी दिखाई दे जाए.
समुद्र में दिखी जलपरी
यकीन नहीं करेंगे मगर अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो वायरल हुआ है. इसमें जलपरी समुद्र में एक बड़े से पत्थर पर बैठी नजर आती है. फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी को भी हैरान करने के लिए काफी है. फ्रेम में आगे देखेंगे कि जलपरी को देखते ही शिकारियों ने उसे पकड़ने का प्लान बना लिया. बड़ी सावधानी से पानी में जाल फेंका गया और जलपरी उसमें फंस गई.
फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया सचमुच किसी को भी हैरान कर देगा. इसमें देखेंगे कि कुछ लोगों ने जलपरी को पकड़ रखा है. इधर जलपरी अपने बीच इंसानों को देखकर हैरान रह गई. बता दें कि वीडियो इंस्टाग्राम पर viralversevorld नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. हालांकि वीडियो साफतौर पर एआई द्वारा बनाया हुआ लगता है. मगर ये सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.