करोड़पति होकर भी चौकीदारी करता है ये शख्स, वजह जानकर आपको भी नहीं होगा यकीन

जापान में एक शख्स जिसने करोड़ों की संपत्ति बनाई, फिर भी वह चौकीदार का काम कर रहा है. आइए इस खबर में जानते हैं इस शख्स की जिंदगी और विचारों के बारे में...

Published date india.com Published: October 3, 2025 10:41 PM IST
करोड़पति होकर भी चौकीदारी करता है ये शख्स, वजह जानकर आपको भी नहीं होगा यकीन

जापान की राजधानी टोक्यो से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 56 साल के कोइची मत्सुबारा करोड़ों रुपए की संपत्ति के मालिक होने के बावजूद चौकीदार की नौकरी कर रहे हैं. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, मत्सुबारा ने इन्वेस्टमेंट और रेंटल इनकम के जरिए सालाना करीब 30 मिलियन येन (लगभग 1.83 करोड़ रुपए) कमाए हैं. इसके बावजूद उन्होंने पार्ट टाइम चौकीदार का काम चुना है. हफ्ते में सिर्फ तीन दिन और चार घंटे की शिफ्ट में काम करके वह लगभग 1 लाख येन (करीब 60 हजार रुपए) महीना कमाते हैं, जबकि टोक्यो की एवरेज सैलरी उनसे कहीं ज्यादा है.

सादा जीवन और अलग सोच

भले ही मत्सुबारा करोड़ों रुपये कमा रहे हैं, लेकिन उनका रहन-सहन बिल्कुल साधारण है. उन्हें चौकीदार की नौकरी सिर्फ आर्थिक जरूरत के लिए नहीं, बल्कि अपनी मानसिक और शारीरिक सेहत बनाए रखने के लिए पसंद है. मत्सुबारा का कहना है कि फालतू की लग्जरी से दूर रहना और सादगी से जीवन जीना उन्हें बेहद अच्छा लगता है. वे दिखावे और संपत्ति की चमक से दूर रहते हैं, इसी वजह से जापान की मीडिया ने उन्हें Invisible Millionaire करोड़पति का नाम दिया है.

साधारण परिवार से उठकर बने करोड़पति

जानकारी के अनुसार, मत्सुबारा का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ. सेकेंडरी स्कूल खत्म करने के बाद उन्होंने एक कारखाने में महज 1,220 अमेरिकी डॉलर (करीब 1.8 लाख येन) की सैलरी पर काम शुरू किया. मत्सुबारा ने शुरूआत से ही खर्चों में बचत करने की आदत बनाई और कुछ सालों में उन्होंने करीब 30 लाख येन बचा लिए. इसे उन्होंने अपना पहला स्टूडियो फ्लैट खरीदा. धीरे-धीरे उन्होंने रियल एस्टेट में इन्वेस्टमेंट बढ़ाया और संपत्ति का मालिक बन गए. उनकी इस सफर ने साबित किया कि अनुशासन और समझदारी से की गई बचत बड़े बदलाव ला सकती है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.