आमतौर पर आप सबने अब तक कपड़े धोने मशीनों को देखा होगा, जिसमें सिर्फ कपड़े डालने होते है और महज कुछ मिनटों में वह साफ हो जाते हैं. लेकिन जैसे-जैसे दुनिया तरक्की कर रही है, वैसे-वैसे साइंस द्वारा बनाई गई नई चीजें दुनियाभर में लॉन्च हो रही है. इस बार साइंस ने एक ऐसी मशीन का अविशकार किया है, जिसमें 15 से 20 मिनट के अंदर इंसान भी धुल सकते हैं.
जापान के इंजीनियरों ने कर दिखाया कमाल
दरअसल, जापान के इंजीनियरों ने नई और अनोखी इंसानों की धुलाई करने वाली मशीन बनाई है. उन्होंने इसे मिराई निन्जेन सेंटाकुकी MIRAI, NINGEN, SENTAKUKI नाम दिया है. बताया जा रहा है कि यह मशीन एआई (AI) की मदद से पहले लोगों के शरीर का विश्लेषण करेगी और फिर उनकी जरूरत के मुताबिक शरीर को साफ करेगी.
सिर्फ 15 मिनट में साफ हो जाएगी बॉडी
इस मशीन का अविशकार ओसका स्थित शावरहेड कंपनी साइंस को ने किया है. कंपनी का दावा है कि यह वॉशिंग मशीन केवल 15 मीनट के अंदर एक व्यक्ति को पूरी तरह साफ करने की क्षमता रखती है. भविष्य की यह मशीन बहुत जल्द ओसाका कंसाई एक्सपो में प्रदर्शित की जाएगी, जहां इस मशीन को 1000 से ज्यादा लोग इसे आजमाएंगे.
कैसे काम करेगी यह मशीन?
इस मशीन में आपको पारदर्शी पॉड में बैठना होगा, जिसमें पहले तो वहां आधा गर्म पानी से भर जाएगा. फिर बाद में पानी के जेट्स से हवा से बनने वालें छोटे-छोटे बुलबुले बनने शुरू हो जाएगे. ये बुलबुले एक छोटी लेकिन शक्तिशाली दबाव तरंग बनाते हैं, जो त्वचा से गंदगी को हटा देगी. जिस कुर्सी में आप मशीन के अंदर बैठे होगें, उसमें मौजूद इलेक्ट्रोड आपकी जैविक जानकारी निकालता रहेगा. इससे वह यह सुनिश्चित कर सकेगा कि आपके शरीर के हिसाब से उचित तापमान से धुलाई हो रही है कि नहीं.
पहले भी बन चुकी है ऐसी मशीन
मानव धुलाई करने वाली यह मशीन का साल 1970 में पहली बार निर्माण हुआ था. जिसको सैन्यो इलेक्ट्रिक कंपनी (आज के वक्त की पैनासोनिक होल्डिंग्स कॉर्पपेशन) ने किया था. उस दौर में इस मशीन में माइक्रो-बबल्सऔर गर्म पानी का इस्तेमाल किया जाता था और इसमें प्सास्टिक की मसाज बॉल्स भी मौजूद थी. हालांकि, इस मशीन को कभी व्यावसायिक रूप से जारी नहीं कियी गया था. लेकिन विश्व एक्सपो में लोगों को यह मशीन बहुत पसंद आई थी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.