Viral Video: सड़क बनते ही ग्रामीणों ने गायब कर दी, नजारा देखकर ठेकेदार भी भाग निकला । देखें VIDEO

Viral Video Today: वायरल वीडियो अभी तक हजारों व्यूज बटोर चुका है. इसमें देखेंगे कि मजदूर सड़क बनाने में काम में जुटे हैं. आसपास लोगों की भीड़ में जमा है. मगर एकाएक कैमरे का एंगल बदलता है और हैरान करने वाला नजारा दिखाई दिया.

Published date india.com Published: October 19, 2025 8:22 AM IST
Trending Video
सड़क चोरी का ये वीडियो देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे.

Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है. वीडियो झारखंड के कोडरमा जिले का बताया गया है. इसमें देखा जा सकता है कि एक तरफ जहां नई कंक्रीट की सड़क बनाई जा रही है, वहीं दूसरी तरफ से ग्रामीण उसी सड़क को तोड़कर उसका मसाला (कंक्रीट मिक्स) निकाल रहे हैं और अपने साथ ले जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण कार्य अभी पूरा भी नहीं हुआ था और उससे पहले ही ग्रामीणों ने इसे खोदना शुरू कर दिया. इस घटनाक्रम को देखकर निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार और मजदूर मौके से भाग निकले.

ग्रामीणों ने गायब कर दी सड़क

वायरल वीडियो अभी तक हजारों व्यूज बटोर चुका है. इसमें देखेंगे कि मजदूर सड़क बनाने में काम में जुटे हैं. आसपास लोगों की भीड़ में जमा है. मगर एकाएक कैमरे का एंगल बदलता है और हैरान करने वाला नजारा दिखाई दिया. इसमें देखेंगे कि एक महिला सड़क को खोदकर अपने अपने घर ले जा रही है. महिला से थोड़ी दूर अन्य लोग भी सड़क खोदने में लगे हैं.

एक्स पर देखें वीडियो

इधर दूसरी तरफ खड़ा ठेकेदार ऐसा नजारा देखकर चौंक गया. उसे यकीन नहीं हुआ कि कोई सड़क भी चुराकर ले जा सकता है. बहराल वीडियो वायरल है और लोग इसपर खूब कमेंट कर रहे हैं. वीडियो एक्स पर @BihariWallah नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.