Jija Sali Ka Video: शादी में नखरे दिखाकर फंस गया दूल्हा, सालियों ने ऐसा हाल किया बेचारे ने सोचा भी नहीं होगा | देखें वीडियो

Jija Sali Ka Video: वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह जूता चुराई में नखरे दिखाना दूल्हे को भारी पड़ गया. उसकी सालियों ने कर दिया ऐसा हाल.

Published date india.com Updated: April 1, 2025 11:40 AM IST
Jija Sali Ka Video

Jija Sali Ka Video: शादियों में कई मजेदार रस्में होती हैं और उन्हीं में से एक है जूता चुराई की रस्म. इस रस्म के दौरान सालियां अपने जीजा का जूता चुराती हैं और फिर उनसे पैसे की मांग करती हैं. इस रस्म का हिस्सा बनना किसी भी शादी में खास होता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने वाले वीडियो इसे और भी रोमांचक बना देते हैं. एक ऐसा वीडियो हाल ही में वायरल हुआ, जिसमें दूल्हे के जूते चुराने के लिए साली ने ऐसी चाल चली कि दूल्हा पूरी तरह से चौंक गया. शादी का यह वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर भी धूम मचा रहा है.

जूता चुराई में सालियों का प्लान

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी में सब लोग खुश नजर आ रहे हैं. दूल्हा और दुल्हन अपने शादी के रिचुअल्स पूरे कर रहे थे. तभी दुल्हन की बहनों ने जूता चुराई की योजना बनाई. शुरुआत में सालियों को दूल्हे के जूते चुराने में कोई सफलता नहीं मिली. फिर उन्होंने एक निंजा जैसी टेक्निक अपनाई और दूल्हे के पास पहुंच कर कुर्सी से उसे गिरा दिया और फिर जूते चुराए. इस दौरान दुल्हन भी अपनी बहनों से जूते बचाने की कोशिश करती रही, लेकिन वह सफल नहीं हो पाई.

वीडियो को इंस्टाग्राम पर यहां देखिए:

दूल्हे को देने पड़े पैसे

वीडियो के अंत में देखा जा सकता है कि दूल्हा साली के साथ बैठकर पैसे गिन रहा है. दूल्हे को अपनी सालियों को पैसे देने पड़े, और इस मजेदार पल का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ. इस वीडियो को bridal_lehenga_designn नामक इंस्टाग्राम पर भी अपलोड किया गया है. इसे खूब लाइक्स और कमेंट्स मिल रहे हैं. नेटिजन्स को दुल्हन की बहनों का यह अंदाज बहुत पसंद आ रहा है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.