Jija Sali Ka Video Dusre Ka Juta Chura Layi Sali Dulhe Ka Video Google Trends Bride Sisters Stole Someone Else Shoe Instead Of Groom Funny Video Went Viral
Jija Sali Ka Video: जीजा की जगह किसी और के जूते चुरा लाई दुल्हन की बहन, फिर जो हुआ हंसी नहीं रुकेगी | देखें वीडियो
Jija Sali Ka Video: देख सकते हैं कि दुल्हन की बहन जूता चुराई की रस्म के दौरान किसी और के जूते चुरा लाती है और खुश हो जाती है. मगर अगले ही सेकेंड बन गई हंसी का पात्र.
Jija Sali Ka Video: शादी से जुड़ा एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसमें शादी की एक रस्म के दौरान दुल्हन की बहन ने अपने जीजा के जूते चुराने की कोशिश की, लेकिन गलती से किसी रिश्तेदार का जूता उठा लिया. यह वीडियो नेटिजन्स को इतना पसंद आया कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं. इंस्टाग्राम पर bridal_lehenga_designn नाम के हैंडल से शेयर किए गए इस वीडियो में लड़की की मासूम गलती और उसका लटका हुआ चेहरा लोगों को खूब हंसा रहा है. शादी के रंगीन माहौल में जीजा-साली की इस नोंक-झोक ने सभी का ध्यान खींचा है.
दुल्हन की बहन से हुई भारी गलती
वायरल वीडियो में दिखता है कि शादी की रस्म के दौरान दूल्हा अपने जूते उतारकर बैठा है. इसी मौके का फायदा उठाकर दुल्हन की बहन यानी दूल्हे की साली चुपके से वहां पहुंचती है और जोड़ी जूते उठाकर भाग जाती है. जूता चुराने के बाद उसकी खुशी देखने लायक होती है, क्योंकि उसे लगता है कि उसने जीजा का जूता चुरा लिया. लेकिन जब उसे पता चलता है कि जूता किसी रिश्तेदार का है, तो उसका चेहरा लटक जाता है. यह पल इतना मजेदार है कि देखने वाले अपनी हंसी नहीं रोक पाते.
देख सकते हैं कि अंत में दुल्हन की बहन उदास चेहरा लिए कुर्सी पर बैठी नजर आती है, मानो उसे अपनी गलती पर विश्वास ही न हो. यह छोटा-सा वाकया शादी की रौनक को और बढ़ा देता है. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, ‘जल्दबाजी के चक्कर में गलती कर गई बेचारी.’ दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘दूल्हा भी हंस रहा होगा.’ वीडियो को हजारों की संख्या में लोग देख चुके हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.