Jugaad Ka Video: चालान से बचने के लिए शख्स ने भिड़ाया तगड़ा जुगाड़, गजब की कलाकारी हुई वायरल | देखें वीडियो

Jugaad Ka Video: इसमें देख सकते हैं कि किस तरह शख्स ने जुगाड़ लगाया ताकि उसका ऑनलाइन चालान ना कट सके. उसका तरीका खूब वायरल हो रहा है.

Published date india.com Published: January 22, 2025 8:03 AM IST
Jugaad Ka Video

Jugaad Ka Video: जुगाड़ से जुड़े अनेकों नजारे सोशल मीडिया पर शेयर किए जाते हैं. मगर इस बार जिस तरह का दृश्य सामने आया है उसने होश उड़ा दिए हैं. वायरल वीडियो एक शख्स ने चालान से बचने के लिए बेहद अनोखा जुगाड़ अपनाया है. वीडियो में दिखाया गया है कि शख्स अपनी बाइक के नंबर प्लेट पर एक कांच का टुकड़ा चिपका देता है. जब उसके दोस्त ने उससे पूछा कि वह ऐसा क्यों कर रहा है, तो उसने जवाब दिया कि यह जुगाड़ उसने इसलिए अपनाया है ताकि जब हाई-सिक्योरिटी कैमरा उसकी बाइक के नंबर प्लेट को देखे, तो उसे चमकती हुई प्लेट नजर आए और नंबर न दिखाई दे.

चालान से बचने का जुगाड़

वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि जब शख्स का दोस्त इसे लेकर थोड़ा संदेह करता है. वह खुद जाकर कैमरे से वीडियो बनाता है और सच में नंबर प्लेट पर कोई नंबर नहीं दिखाई देता. देख सकते हैं कि कैमरा में बस एक चमकती हुई सतह दिखाई देती है. यह जुगाड़ इतना प्रभावी था कि कैमरा किसी भी तरह से बाइक के नंबर का पता नहीं लगा पाया. इस तरह, यह शख्स अपनी बाइक के चालान से बचने में सफल हो जाएगा ऐसा मालूम होता है. उसे खुद भी विश्वास था कि ऐसा करके वो चालान से बच जाएगा.

यहां देखिए इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर:

View this post on Instagram

A post shared by Patna Memes (@patnamemes__)

नेटिजन्स भी घूम गया दिमाग

जुगाड़ से जुड़े इस वीडियो को सोशल मीडिया पर patnamemes__ नाम के एकाउंट द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है और इस पर मजेदार कमेंट्स भी किए हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘वाह. तुमने तो इस जुगाड़ से सबको चौंका दिया.; जबकि दूसरे ने लिखा, ‘इस लेवल का जुगाड़ बहुत कम देखने को मिलता है.’ इस जुगाड़ की ताबड़तोड़ प्रतिक्रिया से यह साफ है कि लोग इस अनोखे आइडिया से काफी प्रभावित हैं और इस वीडियो ने काफी ध्यान खींचा है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.