Jugaad Ka Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखा और मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. आपने अब तक खाना बनाने वाली मशीन, कपड़े धोने की मशीन या रोटी सेंकने वाली मशीन के बारे में जरूर सुना होगा. लेकिन अब एक ऐसी मशीन सामने आई है जो इंसान को बिना किसी मेहनत के नहला देती है. यह वीडियो लोगों को न केवल हैरान कर रहा है, बल्कि काफी हंसी-मजाक का कारण भी बन गया है. इसे देखकर हर कोई दंग रह गया. साथ ही यूजर्स के खूब रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं.
नहलाने वाली मशीन
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स मशीन पर आराम से लेटा हुआ है. मशीन के चारों तरफ हाथों जैसे कई टूल्स लगे हुए हैं, जो एक-एक करके काम करना शुरू कर देते हैं. सबसे पहले ये टूल्स साबुन छोड़ते हैं और फिर धीरे-धीरे शरीर को रगड़ना शुरू कर देते हैं. ये प्रक्रिया बिलकुल वैसे ही होती है जैसे कोई इंसान आपको नहला रहा हो. सबसे दिलचस्प बात है, वो यह कि शख्स को कुछ भी करने की जरूरत नहीं पड़ती. न ही साबुन उठाना पड़ता है, न ही पानी डालना. मशीन खुद ही एक तय प्रक्रिया से चलती है. जब शरीर पर साबुन लग जाता है, तो मशीन खुद ही उस व्यक्ति को धीरे-धीरे ऊपर की ओर ले जाती है.
आगे देख सकते हैं कि ऊपर पहुंचने पर मशीन से पानी की धार निकलती है, जिससे पूरे शरीर की सफाई होती है. इतना ही नहीं, मशीन में सिर धोने की भी सुविधा मौजूद है. यानी यह एक ऑटोमैटिक बाथिंग सिस्टम है जो पूरे शरीर की सफाई बिना हाथ हिलाए कर देता है. यह देखकर लोग काफी चकित हैं और इसे तकनीक का कमाल बता रहे हैं. इसे देखकर कुछ लोगों ने कहा, ‘अब इंसान और भी आलसी हो जाएगा.’ तो कुछ ने इसे भविष्य की तकनीक बताते हुए लिखा, ‘अब मां की डांट भी खत्म, मशीन ही नहला देगी.’ वीडियो को sajidchhotan नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.