
Nandan Singh
नंदन सिंह ने पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2015 में ईनाडु डिजिटल यानी ईटीवी (हैदराबाद) से की. यहां इन्होंने बतौर कॉपी राइटर करीब 10 महीनों तक काम किया. सीखने ... और पढ़ें
Jugaad Ka Video: सोशल मीडिया पर जुगाड़ के एक से एक वीडियो देखने को मिलते हैं. कुछ को देखकर तो आंखों पर यकीन ही नहीं होता. ऐसा ही एक वीडियो फिलहाल वायरल हो रहा है जो रोटी बनाने से जुड़ा है. इस वीडियो में एक महिला ने रोटी बनाने का ऐसा अनोखा तरीका दिखाया कि लोग उसे बार-बार देख रहे हैं. कुछ लोग इस जुगाड़ की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ इसे देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. इसे देखकर यूजर्स एक से एक रिएक्शन कॉमेंट बॉक्स में पोस्ट कर रहे हैं.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला सबसे पहले आटे की एक लोई लेती है. आमतौर पर लोग लोई को चकले और बेलन की मदद से बेलते हैं, लेकिन यहां महिला ने अलग तरीका अपनाया. उसने लोई को सीधे गर्म तवे पर रख दिया. इसके बाद महिला ने एक प्लेट ली और उससे लोई को दबाने लगी. जैसे ही उसने प्लेट से दबाया, लोई धीरे-धीरे गोल रोटी का आकार लेने लगी. कुछ ही सेकंड में रोटी पूरी तरह गोल दिखाई देने लगी. यह देखकर लोग काफी हैरान रह गए, क्योंकि बिना बेलन और चकले के रोटी बनाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता.
वीडियो में आगे देख सकते हैं कि महिला ने फिर आराम से रोटी को सेंका और उसका जुगाड़ इंटरनेट पर छा गया. एक यूजर्स ने लिखा, ‘अब बेलन खरीदने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी’. दूसरे यूजर्स ने लिखा है, ‘भारतीय लोग हर काम का जुगाड़ निकाल ही लेते हैं.’ कुछ यूजर्स ने इस जुगाड़ को ‘देसी किचन हैक’ बताया. इंटरनेट पर ऐसे वीडियो अक्सर लोगों का ध्यान खींच लेते हैं, क्योंकि इनमें नए और अनोखे तरीके देखने को मिलते हैं. इस वीडियो को foodcravingspoint नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.