Jugar Ka Video Womans Trick Created An Atmosphere Of Fear Among The Entire Thief Community People Shocked Watch The Video
महिला का जुगाड़ देख पूरे चोर समाज में डर का माहौल है! वायरल वीडियो देख लोगों ने कहा- 'वाह दीदी वाह' | देखें Video
Jugar Ka Video: बाइक को चोर से बचान के लिए महिला ने ऐसा जुगाड़ लगाया जिसे देखकर चोर भी सिर पकड़कर बैठ जाएगा! सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने धमाल मचाल रखा है, जिसे देखकर हर शख्स दीदी की तारीफ कर रहा है.
Jugar Ka Video: सोशल मीडिया वायरल होने के लिए लोग अजग गजब हरकते करते रहते हैं. इन हरकतों को देखकर लोग मजे भी लेते हैं और कई बार हैरान भी हो जाते हैं. ठीक ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों एक्स पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ने अपने जुगाड़ से लोगों को चौंका दिया है. इस जुगाड़ ने खासतौर पर पूरे चोर समाज पर बहुत गहरा असर डाला है. वीडियो देखकर लोग ‘वाह दीदी वाह‘ जैसी तारीफ कर रहे हैं. आइये देखते हैं महिला ने आखिर ऐसा क्या जुगाड़ लगा दिया कि लोग दंग हैं.
महिला का अनोखा जुगाड़ क्या है?
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि महिला बाइक को चोरी होने से बचाने के लिए बाइक के क्लच को दबाकर उसमें एक कड़ा लगा रही है. इसके बाद क्लच और हैंडल को फंसाकर उसमें ताला लगाकर लॉक कर देती है. ऐसा करने से चोर अगर बाइक को स्टार्ट भी कर लेता है तो वो उसे लेकर भाग नहीं सकता. महिला का ये जुगाड़ कितना कारगर साबित होगा ये तो नहीं पता लेकिन उसने अपनी चालाकी से लोगों को जरूर हैरान कर दिया है. जुगाड़ इतना पसंद आया कि सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा.
वीडियो को एक्स पर @HasnaZaruriHai नामक अकाउंट से पोस्ट किया गया है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि- ‘पूरे चोर समाज में डर का माहौल है‘, जिसे लोग खूब लाइक कर रहे हैं. वीडियो को एक्स पर हजारों लोग देख चुके हैं और कईयों ने मजेदार कमेंट्स भी किए हैं. जैसे एक ने लिखा है- माइंड यूज ऑफ द ईयर. दूसरे ने- पाकिस्तान में इस टेक्निक का यूज होता है. इन फनी कमेंट्स को पढ़कर लोग खूब हंस रहे हैं. ये भी सच है कि इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग रील के चक्कर में किसी भी हद तक चले जाते हैं. इस महिला ने अपनी बाइक को बचान के लिए बस एक जुगाड़ लगाया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.