जंगल के साइलेंट किलर ने मगरमच्छ को उसके अड्डे पर बनाया शिकार! Viral Video देख आंखें फटी रह जाएंगी आपकी

Viral Video: जगंल का वीडियो बहुत रोमांचक लगता है, जिसमें कई तरह के हैरान करने वाले सीन देखने को मिलते हैं. ऐसा ही एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसनें जंगल का साइलेंट किलर, मगरमच्छ के अड्डे पर जाकर उसपर हमला कर देता है. वीडियो देख आप भी हैरान रह जाएंगे. देखें...

Published date india.com Published: October 4, 2025 6:24 PM IST
Jaguar Attacks Crocodile Viral Video
Jaguar Attacks Crocodile Viral Video

इंटरनेट की दुनिया में हर दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसे देखकर हंसी भी आती है और कई बार हैरानी भी होती है. इसमें जंगली जानवरों का शिकार करने का वीडियो काफी रोमांचक लगता है. मगरमच्छ जिसे पानी का दानव कहते हैं, आपने किसी को उसका शिकार करते हुए देखा है कि? सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक जगुआर मदरमच्छ के अड्डे पर जाकर, उसका शिकार करता है, जो सच में हैरानी की बात है. इस वीडियो को देखने के बाद यकीनन आंखें फटी रह जाएंगी.

नंबर वन शिकारी कौन?

जगुआर अपने सब्र, फुर्ती और ताकत के लिए जाना जाता है. यह अपनी चाल से नहीं, बल्कि छलावे और सटीक हमले के लिए मशहूर है. जगुआर शिकार पर इतनी शांति से नजर रखता है कि सामने वाला जानवर उसे आते हुए महसूस ही नहीं कर पाता. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मगरमच्छ नदी के बीच बने छोटे से टीले पर आराम कर रहा होता है, तभी अचानक पानी के भीतर से जगुआर निकलता है और उसकी सांस की नली को अपने मजबूत जबड़ों से जकड़ लेता है. जंगल का यह सीन काफी हैरान करने वाला है, क्योंकि एक शिकारी जानवर पानी में उतरकर मगरमच्छ के अड्डे पर जाकर उसे मात देता है.

यहां देखें वीडियो:

मगरमच्छ ने चला अपना दाव

जगुआर से बचने के लिए मगरमच्छ अपनी आपको पलटने लगता है, ताकि जगुआर की पकड़ ढीली पड़ जाए और वह पानी में चला जाए. जगुआर इतना चालाक होता है कि मगरमच्छ को पानी से दूर रखता है और उसे टीले की तरफ खींच लेता है. इस सीन तो देख मालूम चलता है कि जगुआर मगरमच्छों की हर चाल जानता हो, यानी उसको मालूम है कि अगर मगरमच्छ पानी में गलती से उतर गया, तो उसका शिकार हो सकता है. हालांकि मगरमच्छ अपनी पूरी जान लगता है और पलट-पलट कर पानी की तरफ पहुंच जाता है, जिसके बाद ये वीडियो यहीं खत्म हो जाती है.

यूजर्स के उड़े होश

इस वीडियो को सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर @wealthmedia_in नामक अकाउंट से शेयर किया गया है. कॉपी लिखे जाने तक इस वीडियो को लाखों लोगों द्वारा देखा जा चुका था. एक यूजर ने लिखा इस वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा ये क्या हो गया, मगरमच्छ के अड्डे पर जाकर शिकार करना क्या बात है. वहीं अन्य ने लिखा जगुआर की बात ही अलग है, कब आया खुद पानी के राजा को नहीं मालूम चला. इस वीडियो पर कई कमेंट्स देखने को मिली और वीडियो वायरल है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.