Kangaroo Ka Video: कंगारू पर हमला करने की भूल कर गया डॉगी, पड़े इतने थप्पड़ होश ही उड़ गए | देखें ये वीडियो

Kangaroo Ka Video: देखा जा सकता है कि कंगारू आराम से पानी पी रहा था कि तभी डॉगी ने उसपर हमला कर दिया. फ्रेम में इसके बाद जो कुछ हुआ बड़ा मजेदार है.

Published date india.com Published: February 22, 2023 4:27 PM IST
Kangaroo Ka Video

Kangaroo Ka Video: सोशल मीडिया में जानवरों के बीच लड़ाई के वीडियोज जरूर देखे होंगे. इनमें जानवरों के बीच इतनी भीषण लड़ाई होती है कि किसी एक मौत तक हो जाती है. मगर कई बार जानवरों के बीच लड़ाई के ऐसे वीडियोज भी सामने आते हैं कि हंसी रोकना तक मुश्किल होता है. अभी एक ऐसा मजेदार वीडियो हर तरफ छाया हुआ है. वीडियो कंगारू और डॉगी के बीच लड़ाई से जुड़ा है जिसमें ऐसा कुछ होता कि हंसी नहीं रुकती है.

डॉगी ने किया कंगारू पर हमला

दरअसल कंगारू नदी किनारे आराम से पानी पी रहा था कि तभी डॉगी वहां आ धमका और हमला कर दिया. इधर खुद को असुरक्षित देखकर कंगारू ने नदी में छलांग लगी. मगर डॉगी और ज्यादा आक्रमक हो गया. उसने पानी में घुसकर ही हमले का प्लान बनाया. मगर यही उसकी गलती साबित हुई. दरअसल पानी में उतरकर डॉगी ने जैसे ही हमला किया कंगारू सीधा खड़ा हो गया. उसने हमला करने आए डॉगी के मुंह इतने थप्पड़ मारे कि बेचारे को होश ही उड़ गए.

मजेदार है कि डॉगी एक बार फिर हमला करने आया और कंगारू ने दोबारा कई थप्पड़ रसीद कर दिए. इधर बहुत पिटने के बाद डॉगी ने पीछे हटने में ही भलाई समझी. फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आया बहुत मजेदार भी है.

यहां देखें कंगारू और डॉगी की लड़ाई का वीडियो

कंगारू और डॉगी के बीच मजेदार लड़ाई का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है. नेटिजन भी इसपर जमकर कमेंट कर रहे हैं, वीडियो कुछ ही समय में हजारों की तादाद में लाइक और व्यूज बटोर चुका है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.