
Azhar Naim
मैं अज़हर नईम हूं और फिलहाल India.com में ट्रेनी के तौर पर काम कर रहा हूं. यहां मैं ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों ... और पढ़ें
पहाड़ों पर जाकर झरने के नीचे नहाने का मजा कई लोगों को आता है. यह एक बेहद शानदार और यादगार अनुभव होता है. प्रकृति की गोद में इस तरह नहाना वाकई सुकून देता है. लेकिन जरा सोचिए, अगर यही झरना अचानक अपना विकराल रूप धारण कर ले तो क्या होगा? ऐसा लगेगा मानो प्रकृति का प्रकोप टूट पड़ा हो. यह सोचकर ही डर लगता है, लेकिन इन दिनों मसूरी के कैंपटी फॉल्स में ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है, जिसका वीडियो देखकर आपकी रूह कांप जाएगी.
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मसूरी के मशहूर कैंपटी वॉटरफॉल का डरावना रूप देखने को मिल रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि पानी इतनी तेजी से और इतनी अधिक मात्रा में गिर रहा है कि ऐसा लग रहा है मानो प्रकृति ने अपना गुस्सा दिखा दिया हो. ऐसा लग रहा है मानो कोई प्राकृतिक आपदा आ गई हो! पानी का यह उफान इतना खतरनाक है कि अगर कोई गलती से भी इसके सामने आ जाए तो उसका बचना नामुमकिन लगता है. इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं.
पहाड़ में एक बारिश ने ही रौद्र रूप दिखा दिया। उत्तराखंड में मसूरी के नज़दीक हिल नगरी कैम्पटी फॉल में इतना पानी आया की यहाँ एन्जॉय करने आए लोग भाग खड़े हुए।#Uttarakhand #KemptyFalls pic.twitter.com/TcjE441BVg
— TRUE STORY (@TrueStoryUP) May 4, 2025
हालांकि यह दृश्य बेहद डरावना है, लेकिन अच्छी खबर यह है कि इस खतरनाक स्थिति में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. प्रशासन ने सतर्कता दिखाते हुए पहले ही जरूरी कदम उठा लिए थे, जिसकी वजह से एक बड़ा हादसा टल गया. फिर भी, कैम्पटी वॉटरफॉल का यह भयावह रूप देखकर हर कोई हैरान है. आपको बता दें कि कैम्पटी वॉटरफॉल आम दिनों में पर्यटकों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है. मसूरी घूमने आए लोग बड़ी संख्या में इस वॉटरफॉल में नहाने और मौज-मस्ती करने पहुंचते हैं. पहाड़ों से गिरते ठंडे पानी में दोस्तों और परिवार के साथ नहाना हर किसी को पसंद होता है. लेकिन इस घटना के दौरान पुलिस ने समय रहते पर्यटकों को वॉटरफॉल के पास जाने से रोक दिया, ताकि कोई अनहोनी न हो.
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पहले ट्विटर) पर @TrueStoryUP नाम के अकाउंट से शेयर किया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया. हालांकि, इस वीडियो को कई अन्य सोशल मीडिया अकाउंट से भी शेयर किया गया है. वायरल वीडियो में मसूरी के केम्पटी झरने का भयावह रूप देखकर लोग हैरान हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “मैं पिछले हफ्ते ही वहां गया था, तब यह झरना बिल्कुल शांत था… अब प्रकृति का गुस्सा देखकर रोंगटे खड़े हो गए!” वहीं एक अन्य यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “हे भगवान! यह वाकई डरावना है, ऐसा लग रहा है मानो पूरा पहाड़ ही गिर जाएगा.”
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.