Tejashwi Yadav-Khan Sir Viral Video: खान सर की शादी इन दिनों खूब चर्चा में है. इस बीच अब उनका राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव के साथ वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में तेजस्वी ने खान सर से पूछा कि ‘ब्याह कब हुआ?’. दोनों के बीच की ये बातचीज अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.
यह बातचीत 2 जून को पटना में आयोजित खान सर की शादी के रिसेप्शन के दौरान हुई, जहां उन्होंने अपने करीबी दोस्तों और मेहमानों से अपनी पत्नी एएस खान का औपचारिक परिचय कराया. खान सर ने इससे पहले एक कोचिंग सेशन के दौरान अपने छात्रों को यह बताकर चौंका दिया था कि उनकी शादी मई में हो गई थी.
यहां देखें वीडियो-
तेजस्वी जी : ब्याह कब था?
खान सर : अभी जो इंडिया पाकिस्तान कॉन्फ्लिक्ट चल रहा था उसी बीच में, और मॉडल आप ही का था, बिल्कुल चुपचाप से करना है और बाद में बताना है 🤣🤣#KhanSirWeddingpic.twitter.com/KV9tfZqclz
— Vishal JyotiDev Agarwal 🇮🇳 (@JyotiDevSpeaks) June 3, 2025
इस बीच, शादी के रिसेप्शन में यादव ने खान सर से पूछा, ‘क्या हुआ, ब्याह कब हुआ?’ इसके जवाब में खान सर ने कहा, ‘अभी जो भारत-पाकिस्तान संघर्ष चल रहा था, उसी बीच.’ अपनी लो-प्रोफाइल शादी के बारे में बताते हुए खान सर ने यादव की खुद की गुप्त शादी को प्रेरणा बताया.
खान सर ने आगे कहा, ‘मॉडल आप ही का था सर. चुपचाप से करके, बाद में बताना है. 12-13 लोग थे सर. जैसे आप किए न, वैसे ही. हमने सोचा कहां से कॉपी करेंगे? आपका ही कॉपी कर लिया सर. मुझे किसकी नकल करनी चाहिए, यही मैंने सोचा.’
बता दें कि, तेजस्वी यादव ने दिसंबर 2021 में दिल्ली के सैनिक फार्म में एक निजी समारोह में अपनी लंबे समय की स्कूल मित्र रेचल गोडिन्हो से शादी की, जिसमें करीबी परिवार के सदस्य और कुछ वरिष्ठ राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.