King Cobra Ka Video Naag Ka Video King Cobra Sang Masti Google Trends Today Man Wanted To Pick King Cobra In Air You Will Be Shocked See What Happened Next
King Cobra Ka Video: किंग कोबरा को पकड़कर हवा में उठाने लगा शख्स, फिर जो हुआ अंदर तक हिल जाएंगे | देखें वीडियो
King Cobra Ka Video: इसमें देख सकते हैं कि शख्स विशालकाय किंग कोबरा के साथ किस तरह मस्ती करने लगा. तभी जो हुआ कोई सोच भी नहीं सकता.
King Cobra Ka Video: सांप से जुड़े नजारे भी सोशल मीडिया पर आए दिन खूब वायरल होते हैं. कभी सांपों के साथ मस्ती करते लोग तो कभी सांप-नेवले की लड़ाई खूब देखने को मिलती है. फिलहाल किंग कोबरा से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की रूह तक कांप रही है. इसमें एक शख्स जंगल में किंग कोबरा जैसे खतरनाक और जहरीले सांप के साथ खेलता नजर आ रहा है. किंग कोबरा दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में गिना जाता है, जिससे आम इंसान दूरी बनाकर रखना ही बेहतर समझता है, लेकिन वीडियो में दिख रहे शख्स को न तो डर लग रहा है और न ही वह किसी तरह की सुरक्षा अपनाता दिख रहा है.
किंग कोबरा के साथ किया खेल
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किंग कोबरा जंगल में तेजी से भागने की कोशिश कर रहा है, लेकिन शख्स उसे जाने नहीं देता. वह पहले सांप की पूंछ पकड़ लेता है और फिर कुछ ही पलों में उसके शरीर को पकड़कर उसे हवा में उठा लेते हैं. हैरानी की बात यह है कि जैसे ही किंग कोबरा हवा में उठता है, वह अपना फन फैला लेता है और पूरी तरह से अटैक मोड में आ जाता है. यह नजारा इतना डरावना है कि वीडियो देखने वालों की सांसें अटक जाती हैं. देखते ही देखते शख्स सांप को हवा में सीधा डंडे की तरह खड़ा कर देता है.
इस वीडियो का अंत और भी ज्यादा चौंकाने वाला है. जैसे ही शख्स किंग कोबरा को वापस जमीन पर रखता हैं. सांप अचानक उन पर हमला करने की कोशिश करता है. गनीमत यह रहती है कि शख्स समय रहते पीछे हट जाते हैं और अपनी जान बचा लेता है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ecologist_subrata नाम के एकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं. इस पर एक से एक प्रतिक्रियाएं यूजर्स द्वारा पोस्ट की जा रही हैं. एक यूजर ने लिखा है, ‘कितना खतरनाक दृश्य है ये तो.’ ‘दूसरे यूजर ने लिखा है, सांप के साथ खिलवाड़ भारी पड़ सकता है.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.