Ladki Ka Video: लड़की के सामने शख्स ने किया ऐसा डांस, देखते ही होश खो बैठी बेचारी | देखें ये वीडियो

Ladki Ka Video: इसमें लड़कियां आराम से स्टेज पर डांस कर रही थीं कि तभी एक शख्स स्टेज पर आ धमका और सबको हिला दिया.

Published date india.com Updated: March 6, 2023 10:03 AM IST
Ladka Ladki Ka Video

Ladki Ka Video: सोशल मीडिया की दुनिया में एक्टिव रहते हैं तो डांस करते हुए लड़कियों के वीडियो जरूर देखे होंगे. इनमें कुछ लड़कियों का डांस इतना जबरदस्त होता है जो कुछ ही समय में हजारों लाखों व्यूज बटोर लेते हैं. मगर कुछ डांस वीडियो दूसरी वजहों से छा जाते हैं. अभी एक ऐसा ही मजेदार वीडियो हर तरफ धूम मचा रहा है. वीडियो दो लड़कियों के डांस से जुड़ा है जो स्टेज पर डांस परफॉर्म कर रही हैं. फ्रेम की शुरुआत में सबकुछ सामान्य सा नजर आता है कि तभी एक शख्स की धमाकेदार एंट्री ने सबकुछ बदल दिया. फिर इसके बाद जो कुछ नजर आया बार-बार देखना चाहेंगे.

होश खो बैठी लड़कियां

सामने आया वीडियो किसी ग्रामीण क्षेत्र का मालूम होता है, जहां खुशी का माहौल है और इसे सेलिब्रेट करने के लिए गर्ल डांसर को बुलाया गया है. देखा जा सकता है कि स्टेज लगी है और पीछे तेज आवाज में डीजे बज रहा है. इधर गाना बजते ही दोनों लड़कियां स्टेज पर कूद पड़ी और डांस के जलवे बिखेरने लगीं. शुरुआत में सबकुछ सामान्य और मजेदार लगता है कि तभी पास खड़े एक शख्स ने धमाकेदार एंट्री मार दी. दरअसल लड़कियों को डांस करता देख शख्स खुद को रोक नहीं पाया.

स्टेज पर आ धमका शख्स

वो स्टेज पर पहुंचा और सबको हिला दिया. दरअसल स्टेज पर पहुंचे शख्स ने गाना बजते ही ऐसा स्टेप मारा कि पास खड़ी दोनों लड़कियां होश बैठीं. बेचारियों के कुछ समझ ही नहीं आया कि वो अपना डांस परफॉर्म कैसे करें. हालांकि चंद लम्हे बीतने के बाद दोनों लड़कियां हिम्मत जुटाती हैं और धीरे-धीरे डांस करने लगती हैं. इधर शख्स तब तक पूरी तरह रंग में आ चुका था. वो एक-एक स्टेप ऐसे करता है कि आसपास खड़े लोग भी खुद को ताली पीटने नहीं रोक पाते हैं.

यहां देखें वीडियो

शख्स के डांस का ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रहा है. इसे इंस्टाग्राम पर नाम thejusticmemes नाम के पेज पर भी अपलोड किया गया है. वीडियो पर नेटिजन भी जमकर कमेंट कर रहे हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.