
Nandan Singh
नंदन सिंह ने पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2015 में ईनाडु डिजिटल यानी ईटीवी (हैदराबाद) से की. यहां इन्होंने बतौर कॉपी राइटर करीब 10 महीनों तक काम किया. सीखने ... और पढ़ें
Ladka Ladki Ka Video: शादी का माहौल वैसे ही बहुत खास होता है, लेकिन जब उसमें थोड़ा सा रोमांस और सरप्राइज जुड़ जाए, तो वह पल जिंदगी भर के लिए यादगार बन जाता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक होने वाला दूल्हा अपनी शादी से एक दिन पहले अचानक अपनी होने वाली दुल्हन के घर पहुंच जाता है. खास बात ये रही कि वह अकेले नहीं था, बल्कि अपने दोस्तों के साथ पूरी तैयारी और जोश के साथ पहुंचा था. जैसे ही घरवालों को इसकी खबर लगी, माहौल ही बदल गया.
वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि घर के गेट के पास पहुंचते ही दूल्हे ने एक ऐसा काम किया, जिससे हर कोई हैरान रह गया. गेट खुलते ही वह सलमान खान के एक रोमांटिक गाने पर झूमने लगा. उसके साथ उसके दोस्त भी ताल से ताल मिलाते हुए डांस करने लगे. यह नजारा देखकर लड़की खुद को रोक नहीं पाई और भागते हुए नीचे आ गई. दोनों की आंखों में प्यार साफ झलक रहा था. दूल्हे का ये अंदाज देखकर दुल्हन के घरवाले भी बहुत खुश हो गए और पूरा माहौल खुशियों से भर गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे मोहल्ले के लोग भी इस प्यार भरे पल के गवाह बन गए.
यह वीडियो इंटरनेट पर शेयर होते ही वायरल हो गया और लाखों लोगों ने इसे देखा व पसंद किया. वीडियो को देखने के बाद लोग इस जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. किसी ने इसे फिल्मी सीन बताया, तो किसी ने कहा कि ‘ऐसा दूल्हा हर लड़की को मिले.’ दूल्हे के इस रोमांटिक अंदाज ने सबका दिल जीत लिया. शादी से पहले का यह छोटा-सा सरप्राइज एक बड़ी याद बन गया, जिसे दोनों परिवार और दोस्त हमेशा याद रखेंगे. वीडियो को sachink2407 नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.