Ladke Ka Dance: कबूतर बनकर दोस्तों संग नाच रहा था लड़का, तभी ऐसे गिरा नाचना ही भूल गया- देखें वीडियो

Ladke Ka Dance: वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह कबूतर डांस की चाहत ने लड़के को मरवा दिया. जो हुआ हंसी नहीं रुकेगी.

Published date india.com Published: April 15, 2023 1:14 PM IST
Ladke Ka Dance

Ladke Ka Dance: इन दिनों रील्स का चलन है और लोग अलग-अलग सब्जेक्ट पर रील तैयार कर सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं. लेकिन कई बार रील्स बनाने के चक्कर में लोग हादसे का शिकार भी बन जाते हैं. अभी इसी तरह का एक वीडियो सामने आया है, जो लड़कों के डांस से जुड़ा है. इसमें लड़का अपने दोस्तों के साथ उड़ जाइये रे कबूतर’ गाने पर डांस में बिजी थी. वो चादर उड़कर कबूतर बना हुआ था. लेकिन कुछ ही देर बाद ऐसा हादसा हुआ बेचारा नाचना तक भूल गया.

हंसाने के चक्कर में खुद रोने लगा

मालूम होता है जैसे किसी खुशी को सारे दोस्त मिलकर सेलिब्रेट कर रहे हैं. कुछ लड़के फर्श नाचने में लग गए तो एक लड़का कुर्सी पर चढ़ गया और चादर ओढ़ लिया. लड़का यहां कबूतर बनकर नाचना चाह रहा था. क्योंकि बैकग्राउंड में ‘उड़ जाइये रे कबूतर’ गाना बज रहा था. शुरू में तो सबकुछ ठीक होता है लेकिन कुछ देर बाद ही लड़के का पैर फिसल जाता है और वो कुर्सी सहित नीचे गिर जाता है. मालूम होता है उसे काफी चोटें भी आई होंगी.

देखिए इस वीडियो को यहां

इस फनी डांस वीडियो को @HasnaZarooriHai नाम के ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है. कैप्शन में लिखा गया है, ‘कबूतर के तोते उड़ गए.’ वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स का हंस-हंसकर बुरा हाल है. एक शख्स ने लिखा है, ‘कबूतर की उड़ान कुछ ज्यादा ही तेज थी.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.