कहां से आते हैं ये लोग! शोकसभा में बार गर्ल से लगवाए ठुमके, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में श्रद्धांजली सभा में बार गर्ल का डांस रखवाया गया. स्टेज पर एक लड़की बॉलीवुड गानों पर डांस कर रही थी.

Published date india.com Published: January 13, 2025 11:38 PM IST
कहां से आते हैं ये लोग! शोकसभा में बार गर्ल से लगवाए ठुमके, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा Video

जैसे-जैसे समय बदल रहा है, वैसे-वैसे भारत के लोग भी बदल रहे हैं. बदलते समय के साथ हमारी परंपराएं भी नया रूप ले रही हैं. शोक सभाओं में जहां पहले शांत वातावरण होता था, वहीं अब एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. जी हां, आपने बिलकुल ठीक सुना शोक सभा में रंगारंग कार्यक्रम. दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक श्रद्धांजली सभा में बार गर्ल का डांस रखवाया गया. यह घटना हैरान करने वाली है, क्योंकि यहां शोक व्यक्त करने की जगह बॉलीवुड गानों पर डांस कराया गया.

शोकसभा या मनोरंजन का कार्यक्रम?

वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि एक बड़े हॉल में शोक सभा का आयोजन किया गया है, लोग यहा मृतक को श्रद्धांजली देने के लिए आए हैं. मगर, शोक सभा का माहौल बिल्कुल अलग था. स्टेज पर एक बार गर्ल ‘ले-ले मजा ले’ जैसे गाने पर डांस कर रही थी और मेहमान उसका मजा ले रहे थे. जहां लड़की डांस कर रही है वहां स्टेज पर पीछे मृतक की तस्वीरें लगी हुई थीं. लेकिन माहौल शोक का नहीं, बल्कि उत्सव जैसा लग रहा था.

यहां देखें अनोखी शोकसभा का वीडियो-

View this post on Instagram

A post shared by ghantaa (@ghantaa)

लोगों ने वीडियो देखकर क्या कहा?

सोशल मीडिया पर वीडियो ने हंगामा मचा दिया है. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर लोगों ने मजेदार और चिंता वाले दोनों तरह के कमेंट किए. किसी ने लिखा- इस तरह के डांस से मृतकों की आत्मा तृप्त हो गई होगी, तो किसी ने इसे संस्कारों की कमी बताया. एक यूजर ने लिखा कि यह श्रद्धांजली सभा कम और रंगारंग कार्यक्रम ज्यादा लग रहा है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.